Monday, April 20, 2026
Homeदेशजेईई मेन सेशन-2 में चंडीगढ़ के आरुष सिंघल की नंबर-1...

जेईई मेन सेशन-2 में चंडीगढ़ के आरुष सिंघल की नंबर-1 रैंक, देखें टॉपर्स लिस्ट


Last Updated:

JEE Main Result 2026 : जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट घोषित हो गया है. इसमें सबसे अधिक आंध्र प्रदेश के छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है. राजस्थान से चार, दिल्ली से तीन, महाराष्ट्र और हरियाणा से दो दो कैंडिडेट्स को टॉप स्कोर मिला है.

Zoom

JEE Main Result 2026 : जेईई मेन सेशन-2 में 14 कैंडिडेट्स के 100 पर्सेंटाइल स्कोर हैं.

JEE Main Result 2026 : जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट जारी हो गया है. इसे एनटीए की वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है. एजेंसी की ओर से बताया गया है कि इस सेशन में कुल 14 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है. जबकि सेशन-1 में 12 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया था. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से सबसे ज्यादा पांच-पांच कैंडिडेट्स को 100 स्कोर मिला है. राजस्थान से चार, दिल्ली से तीन, महाराष्ट्र और हरियाणा से दो दो कैंडिडेट्स को टॉप स्कोर मिला है. तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, चंडीगढ़ और ओडिशा से एक-एक कैंडिडेट को टॉप स्कोर मिला है.

जेईई मेन 2026 के प्रमुख टॉपर्स में आरुष सिंघल (चंडीगढ़), श्रेयस मिश्रा (दिल्ली) और पासाला मोहित (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं. महिला वर्ग में तेलंगाना की मल्लवरापू आसना ने 99.998 पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. आरुष ने सेशन-2 में नंबर-1 रैंक हासिल की है.

जेईई मेन सेशन-2 टॉपर्स लिस्ट 2026 

जेईई मेन सेशन-2 टॉपर  प्रदेश 
आरूष सिंघल चंडीगढ़
जोनाला रोशन मणिदीप रेड्डी आंध्र प्रदेश
श्रेयस मिश्रा दिल्ली
मान्ता शिव कामेश तेलंगाना
सिद्धार्थ श्रीकांत अठाले महाराष्ट्र
तुंका दुर्गा सुप्रभात आंध्र प्रदेश
नरेंद्रबाबू गारी माहित आंध्र प्रदेश
अर्नव गांधी हरियाणा
शुभम कुमार बिहार

JEE Advanced के लिए कट-ऑफ जारी

NTA ने JEE Advanced 2026 के लिए पात्रता कट-ऑफ भी घोषित कर दिया है. अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए न्यूनतम पर्सेंटाइल 93.41 निर्धारित किया गया है. EWS के लिए 82.41, OBC-NCL के लिए 80.92, SC के लिए 63.91 और ST के लिए 52.01 पर्सेंटाइल तय किया गया है.

About the Author

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments