Friday, July 31, 2026
Homeराज्यराजस्तानजेके लोन हॉस्पिटल में ठेकेदार ने 65 कर्मचारियों को हटाए: नर्सिंग...

जेके लोन हॉस्पिटल में ठेकेदार ने 65 कर्मचारियों को हटाए: नर्सिंग कर्मचारी ने ठेकेदार पर 2 लाख रुपए मांगने के लगाए आरोप,कहा और भी बड़े-बड़े लोग मौजूद – Kota News



कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में काम करने वाले नर्सिंग कर्मियों को ठेकेदार द्वारा बिना किसी कारण निकाल दिया गया। नर्सिंग कर्मियों ने जेकेलोन अधीक्षक को ज्ञापन सोपा वही जिला कलेक्टर दफ्तर पहुंचकर भी ज्ञापन दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी नर्सिंग कर्

.

नर्सिंग महिला ने बताया कि हम पिछले ढाई साल से अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं अचानक ही ठेकेदार द्वारा आदेश आता है कि आप लोग कल से हॉस्पिटल मत आना। ठेकेदार के अंडर में काम करने वाले 65 नर्सिंग कर्मचारियों को ठेकेदार ने नौकरी से निकाल दिया। हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं एकदम से हमें नौकरी से निकाल दिया जाएगा तो हम कहां पर अपने बच्चों को पढ़ाएंगे।

नर्सिंगकर्मी कमल सिंह ने बताया कि यहां पर अधिकतर ऐसे कर्मचारी हैं जो की 2 साल 10 महीने से कार्यरत हैं उनके 3 साल पूरे हर होने को आ रहे हैं और ऐसे में 3 साल पूरे होने पर 10 बोनस अंक मिलते हैं जब भी कभी चिकित्सा विभाग में हमारे विभाग की भर्ती निकलती है। लेकिन हमें 3 साल पूरे होने के 2 महीने पहले ही ठेकेदार के द्वारा निकाला जा रहा है और ठेकेदार हमसे दोबारा नौकरी में लगने के 2 लाख मांग रहा हैं नहीं देने पर दूसरे लोगों को लगाने के लिए कह रहा है। आज सभी कर्मचारी कोटा कलेक्ट्री पर इकट्ठे हुए और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिले।

नर्सिंगकर्मी कमल सिंह ने बताया कि फोन पर रक्षक प्राइवेट लिमिटेड प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस से किसी कर्मचारी का कॉल आया और जुलाई 2022 से कार्यरत 65 निविदा नर्सिंग ऑफिसर्स को यह आदेश दिया गया कि आपकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा रही है और आप सभी कल से कार्यस्थल पर ना आए। आप सभी कर्मचारियों के बदले में हमने नये कर्मचारी रख लिए हैं। बहुत पूछने पर रक्षक प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित व्यक्ति ने बताया कि आपको जहां बात करनी है, जिससे बात करनी है, जैसे बात करनी है, आप कर लीजिए लेकिन कल से आप ड्यूटी पर नहीं आएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments