Tuesday, May 26, 2026
Homeदेशट्रंप कौन होते हैं हमें रोकने वाले? 50% टैरिफ पर सरकार के...

ट्रंप कौन होते हैं हमें रोकने वाले? 50% टैरिफ पर सरकार के साथ खड़ा हुआ विपक्ष


Trump Tariff News LIVE: भारत ने अमेरिका के 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर कड़ा ऐतराज जताया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, ‘हम जो भी कदम उठाते हैं, वो 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाए जाते हैं.’ सरकार ने साफ कहा कि भारत की रूस से तेल खरीद बाजार आधारित है और पूरी तरह से राष्ट्रीय हित में की जाती है. MEA ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अस्वीकार्य बताया. बयान में कहा गया, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका उन कार्यों पर भारत को टारगेट कर रहा है, जो कई अन्य देश भी कर रहे हैं.’ विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा, ‘भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा. जो करना है कर लो, हम झुकने वाले नहीं हैं.’

ट्रंप टैरिफ पर MEA का बयान

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक Executive Order साइन किया. इस आदेश के मुताबिक, भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले उत्पादों पर अतिरिक्त 25% आयात शुल्क लगाया जाएगा. ये शुल्क पहले से मौजूद 25% ड्यूटी के अलावा होगा. नई टैरिफ व्यवस्था 21 दिन बाद लागू होगी. यानी 12:01 am EDT से, अमेरिकी सीमा पर आने वाले भारतीय सामान पर कुल 50% टैक्स लगेगा.

किन सामानों पर लागू होगा नया टैक्स?

ये टैरिफ सभी आयातित भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा, सिवाय उन चीजों के जो पहले से सेक्टर-वाइज टैरिफ से कवर हैं. जैसे- स्टील, एल्युमिनियम और दवाइयां. ट्रंप के आदेश में दो महत्वपूर्ण छूट भी दी गई हैं:

Trump Tariffs On India LIVE: ट्रंप कौन होते हैं रोकने वाले? AAP ने अमेरिका को झाड़ दिया

AAP सांसद अशोक कुमार मित्तल ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘हां, हम रूस से तेल खरीद रहे हैं. तो ट्रंप कौन होते हैं हमें रोकने वाले? वो खुद रूस से यूरेनियम और जरूरी मेटल्स खरीद रहे हैं. उनके यूरोपीय सहयोगी भी ऐसा कर रहे हैं. चीन भी रूस से तेल खरीद रहा है. ये दोहरा रवैया नहीं चलेगा. ट्रंप को अपने गैर-तार्किक आदेश और टैक्स वापस लेने होंगे.’

मित्तल ने माना कि 50% कुल टैरिफ से भारतीय इंडस्ट्री को छोटा नुकसान हो सकता है, लेकिन भारत के कारोबारी मजबूत और लचीले हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारी अर्थव्यवस्था सालाना 6-8% की दर से बढ़ रही है. इसका GDP पर असर 0.2% से ज्यादा नहीं होगा. हम इस झटके को संभाल लेंगे. हम घरेलू मांग बढ़ाएंगे, नई मार्केट्स ढूंढेंगे. यह संकट नहीं, एक मौका भी बन सकता है.’ (ANI)

Trump Tariffs LIVE: MEGA मतलब MEGA टैरिफ? ट्रंप के फैसले पर प्रियंक खड़गे का तंज

कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के रिश्ते को गहरा और फायदेमंद बताया गया था. कहा गया था- MAGA + MIGA = MEGA. क्या अब MEGA का मतलब भारतीयों के लिए MEGA टैरिफ है?’ खरगे ने पूछा कि अगर रिश्ते इतने मजबूत थे, तो भारत जैसे प्रगतिशील देश के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है? उन्होंने प्रधानमंत्री और वाणिज्य मंत्री से जवाब मांगा कि इस टैरिफ का ठोस जवाब देश को कब और कैसे मिलेगा.

ट्रंप टैरिफ LIVE: ‘अमेरिकी टैरिफ से भारत को झटका, निर्यात-उत्पादन पर पड़ेगा असर’

समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, ‘यह भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. इससे देश को भारी नुकसान होगा. अमेरिका के इस फैसले से निर्यात घटेगा, जिससे बिक्री और उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा.’ सपा नेता ने कहा कि यह फैसला देश के हित में नहीं है और इससे भारत की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लग सकता है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह अमेरिका के इस कदम का डिप्लोमैटिक जवाब दे और देश के व्यापारिक हितों की रक्षा करे.

ट्रंप टैरिफ LIVE: यह संप्रभुता का मामला, शिवसेना ने कहा

शिवसेना की शाइना एन.सी. ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, ‘भारत ने सख्ती से डोनाल्ड ट्रंप के अधिग्रहण और टैरिफ वृद्धि को अस्वीकार कर दिया है. यह संप्रभुता का मामला है… विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्टीकरण दिया है कि रूस से आयात होने वाला भारतीय तेल बाजार की अनिवार्यता का परिणाम है… हमने यह भी स्पष्टीकरण दिया है कि भारत के पास हक है कि हम अपनी योजनाएं तय करें…’

Trump Tariff on India LIVE: TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन का PM मोदी पर तंज – ट्रंप टैक्स पर 56 इंच अब क्या कहेगा?

TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, ’25 + 25 = 50. अब 56 इंच इस 50% ट्रंप टैरिफ पर क्या कहेगा?’ ओ’ब्रायन ने आगे लिखा, ‘अब समझ में आया कि मोदी और उनकी चरमराती गठबंधन सरकार संसद क्यों नहीं चलने दे रही.’

Trump Tariffs Latest News: भारत ने ट्रंप के टैरिफ पर कहा, 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहीं’

अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले को भारत ने सख्ती से खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने जोर देकर कहा कि भारत की रूस से तेल खरीद पूरी तरह बाजार और राष्ट्रीय हित पर आधारित है. MEA के अनुसार, ‘यह फैसला अनुचित, अन्यायपूर्ण और अस्वीकार्य है. अमेरिका उन कार्यों पर भारत को टारगेट कर रहा है, जो कई देश कर रहे हैं.” सरकार ने स्पष्ट किया कि 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोपरि है और कोई भी दबाव भारत को अपने फैसलों से पीछे नहीं हटने देगा. भारत ने अमेरिका को साफ संदेश दिया, ‘हम अपने हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे. हम झुकने वाले नहीं हैं.’

ट्रंप टैरिफ LIVE: राहुल गांधी ने PM मोदी पर तंज कसा

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘ट्रंप का 50% टैरिफ आर्थिक ब्लैकमेल है – भारत को एक अनुचित व्यापार समझौते के लिए धमकाने का एक प्रयास. प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कमज़ोरी को भारतीय लोगों के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए.’

Trump Tariffs LIVE: कोई मंत्री कुछ बोल क्यों नहीं रहा? शिवसेना (UBT) का सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘… कोई भी मंत्री इसका जवाब क्यों नहीं दे रहा है?… सभी मंत्री चुप क्यों हैं? क्या अमेरिका के साथ व्यापार समझौता हुआ है या नहीं?…’

Trump Tariff On India LIVE: शशि थरूर बोले – भारत पर टैक्स, चीन को छूट क्यों?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाए जाने को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम और पैलेडियम जैसे पदार्थ आयात कर रहा है, ऐसे में भारत पर यह कार्रवाई दोहरे मापदंड को दिखाती है.’ थरूर ने सवाल उठाया कि अमेरिका ने चीन को 90 दिन की छूट दी है, जबकि चीन भारत से कहीं ज्यादा रूसी तेल खरीद रहा है. उन्होंने कहा कि यह कदम उस देश से नहीं आया है जिससे दोस्ती की उम्मीद थी. उन्होंने चेतावनी दी कि भारत अब इस कदम का जवाब दे सकता है. थरूर ने कहा, ‘अब भारत में अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी टैरिफ की मांग उठ सकती है. हमें नए व्यापारिक साझेदारों की ओर देखना होगा.’





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments