Saturday, May 16, 2026
Homeविदेशट्रम्प बोले- चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई: दोनों देशों...

ट्रम्प बोले- चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई: दोनों देशों को फायदा होगा; जिनपिंग के साथ बैठक की; बीजिंग से रवाना हुए




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तीन दिन का चीन दौरा पूरा कर वापस रवाना हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अंतिम दौर की बातचीत की। दोनों नेताओं की यह बैठक बीजिंग के झोंगनानहाई परिसर में हुई। इसे चीन के शीर्ष नेतृत्व का सबसे सुरक्षित और गोपनीय सत्ता केंद्र माना जाता है। बैठक के बाद ट्रम्प ने बताया कि चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से अमेरिका और चीन दोनों को फायदा होगा। ट्रम्प ने कहा, “हमने कुछ शानदार समझौते किए हैं, जो दोनों देशों के लिए अच्छे हैं।” हालांकि उन्होंने इन समझौतों की ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की। रवाना होते वक्त ट्रम्प को बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। चीनी विदेश मंत्री वांग यी उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने आए। ट्रम्प के चीन दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments