प्रदेश में 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। डूंगरपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) को एक महीने में दूसरी बार बदला गया है। इसके साथ ही साबला और आसपुर के उपखंड अधिकारियों (एसडीएम) का भी तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल में प्रकाशचंद्र रेगर डूंगरपुर के नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) होंगे। रेगर वर्तमान में शाहपुरा, भीलवाड़ा में एडीएम के पद पर कार्यरत हैं। अरविंद कुमार जाखड़ का फिर ट्रांसफर
यह डूंगरपुर एडीएम पद पर एक महीने के भीतर दूसरा बदलाव है। इससे पहले हाल ही में डूंगरपुर आए एडीएम अरविंद कुमार जाखड़ का फिर से तबादला कर दिया गया है। उनसे पहले, पिछले महीने आरएएस दिनेशचंद्र धाकड़ का भी तबादला हुआ था। आसपुर विधानसभा क्षेत्र के साबला में मणिलाल तिरगर को नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। तिरगर इससे पहले भी डूंगरपुर के सागवाड़ा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वे कपासन, चित्तौड़गढ़ से साबला आ रहे हैं। साबला की निवर्तमान एसडीएम अभिलाषा का तबादला भिंडर, उदयपुर कर दिया गया है। वहीं, आसपुर के एसडीएम बाबूलाल जाट का तबादला मकराना, डीडवाना के लिए किया गया है। हालांकि, आसपुर में अभी तक किसी अधिकारी को पदस्थापित नहीं किया गया है, जिससे यह पद रिक्त रहेगा।
Source link

