Monday, September 14, 2026
Homeराज्यराजस्तानतेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने 3 को कुचला: ननिहाल आई 9...

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने 3 को कुचला: ननिहाल आई 9 साल के मासूम की मौत, 2 गंभीर घायल; नशे में धुत मिला ड्राइवर – Nagaur News


डीडवाना-कुचामन जिले में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को चपेट में ले लिया।

.

भीषण हादसे में ननिहाल आई 9 साल की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल कुचामन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसा जिले के मकराना क्षेत्र के चांडी गांव में देर रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड इतनी तेज थी की चपेट में आई मासूम तनूजा को तकरीबन 150 फिट तक घसीट कर ले गई। सामने खड़े 2 अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस दौरान सड़क किनारे खड़ी दो बाइक भी कार की चपेट में आ गई।

बेकाबू कार की चपेट में आई मासूम तनूजा। फाइल फोटो।

​10 मिनट पहले ही ताऊ छोड़कर गए थे घर जानकारी के अनुसार- कक्षा 3 में पढ़ने वाली तनूजा (9) कुछ समय पहले ही अपने ननिहाल आई थी। हादसे से महज 10 मिनट पहले ही उसके ताऊ उसे छोड़कर निकले थे।

तनूजा सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर सामान लेने आई थी। इसी दौरान बेकाबू कार ने उसे कुचल दिया। मृतका के पिता वर्तमान में रोजगार के सिलसिले में गल्फ (खाड़ी देश) में मजदूरी करते हैं।

​नशे में धुत ड्राइवर की ग्रामीणों ने की पिटाई ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- कार ड्राइवर अत्यधिक नशे में था और वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं था। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चालक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही मकराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त किया।

​पुलिस ने मृतका के शव को डीडवाना के जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां सुबह पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें

हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर क्रेन से उठवाया।

हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर क्रेन से उठवाया।

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments