Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुडथलापति विजय का कोस्टार, अब छोटे से होटल में करता है काम!...

थलापति विजय का कोस्टार, अब छोटे से होटल में करता है काम! एक्टर की बदहाली पर फैंस इमोशनल


Last Updated:

हम जिस मशहूर बैकग्राउंड डांसर की बात कर रहे हैं, वे तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर जापान कुमार हैं. जापान कुमार ने 90 के दशक में विजय और अजीत जैसे बड़े सितारों के साथ अनगिनत हिट गानों में डांस किया था. वे अपनी खास ऊर्जा और ‘पोक्किरी’ जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी के लिए पॉपुलर हुए. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की मानें, तो वे चेन्नई में एक छोटा फूड स्टॉल चला रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यह उनके भाई की दुकान है, लेकिन इससे सिनेमा की चकाचौंध के पीछे छिपे गुमनाम कलाकारों का स्ट्रगल बयां होता है.

नई दिल्ली: सिनेमा की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी और ग्लैमरस दिखती है, अंदर से उतनी ही अस्थिर भी होती है. हमें अक्सर पर्दे पर सिर्फ वही चेहरे और नाम याद रहते हैं जो सुपरहिट हो जाते हैं, लेकिन उन कलाकारों का क्या जो सालों तक अपनी मेहनत से फिल्मों में जान फूंकते हैं? कामयाबी की चमक सबको दिखती है, पर स्ट्रगल की कहानी अक्सर अंधेरे में ही रह जाती है.

आज हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के एक ऐसे ही मशहूर डांसर की, जिनका नाम है जापान कुमार. अगर आप उस दौर की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं, तो आपको उनका चेहरा जरूर याद होगा. वे लगभग हर बड़ी फिल्म के गानों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आते थे और अपनी खास एनर्जी के लिए पहचाने जाते थे.

जापान कुमार ने विजय और अजित जैसे तमिल सुपरस्टार्स के साथ अनगिनत गानों में डांस किया है. खासकर थलपति विजय की फिल्म ‘कुरुवी’ के गानों में उनके जबरदस्त डांस मूव्स को भला कौन भूल सकता है? उस जमाने में शायद ही कोई ऐसा हिट गाना होगा, जिसमें जापान कुमार की झलक न दिखाई दी हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, उन्होंने प्रभु देवा, राजू सुंदरम और राघव लॉरेंस जैसे डांस के दिग्गजों के साथ भी काम किया. उन्होंने मशहूर गाने ‘जुंबलाका’ में भी अपनी परफॉर्मेंस दी थी. इतना ही नहीं, वे लंबे समय तक राजू सुंदरम मास्टर के असिस्टेंट के तौर पर भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे और पर्दे के पीछे भी काफी काम किया.

एक्टर को अपने जापानी लुक और चुलबुले अंदाज की वजह से एक्टिंग के मौके भी मिले. विजय की फिल्म ‘जिला’ में उनका ‘गोरखा’ वाला रोल हो या ‘पोक्किरी’ में वादिवेलु के साथ कॉमेडी सीन, उन्होंने अपनी छोटी-छोटी भूमिकाओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. धीरे-धीरे वे एक डांसर से एक पहचान रखने वाले कॉमेडियन बन गए.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जापान कुमार अब चेन्नई के वडापलानी इलाके में एक छोटा सा फूड स्टॉल चला रहे हैं. इस खबर ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है कि इतना बड़ा कलाकार अब एक होटल में काम कर रहा है.

vijay

इंटरनेट पर चर्चा है कि फिल्मों में काम कम होने की वजह से उन्होंने ‘शक्ति वीट सप्पाडु’ नाम की दुकान खोल ली है. सोशल मीडिया पर लोग इसे सिनेमा की बेरहमी से जोड़कर देख रहे हैं कि कैसे एक वक्त का स्टार डांसर आज अपनी रोजी-रोटी के लिए खाने की दुकान चलाने को मजबूर है.

vijay

हालांकि, इस कहानी का एक दूसरा पहलू भी सामने आ रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि वह दुकान दरअसल जापान कुमार के भाई की है और वे बस वहां हाथ बंटाने जाते हैं. सच जो भी हो, पर जापान कुमार की ये तस्वीरें हमें याद दिलाती हैं कि पर्दे के पीछे काम करने वाले इन कलाकारों का योगदान भी किसी हीरो से कम नहीं होता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments