Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदतिया में मिठाई व्यापारी की सड़क हादसे में मौत: ग्वालियर-झांसी हाईवे...

दतिया में मिठाई व्यापारी की सड़क हादसे में मौत: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, आरोपी की तलाश शुरू – datia News



दतिया में चिरूला थाना अंतर्गत ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार मिठाई व्यापारी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत

.

मृतक की पहचान विक्की कुशवाहा पिता चतुर्भुज कुशवाहा (26 ), निवासी झांसी बाईपास स्थित कमला गार्डन के पास, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विक्की अंबाबाय से दतिया लौट रहा था, तभी रात करीब 10 बजे केवट ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विक्की दतिया कोतवाली थाने के सामने मिठाई की दुकान चलाता था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो छोटे बच्चे – एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों के अनुसार, विक्की अंबाबाय क्यों गया था, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही चिरूला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments