Wednesday, August 12, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा में 22 अगस्त को NDA का कार्यक्रम: मंत्री अशोक चौधरी-सांसद...

दरभंगा में 22 अगस्त को NDA का कार्यक्रम: मंत्री अशोक चौधरी-सांसद शांभवी चौधरी होंगी शामिल, विकास काम की देंगे जानकारी – Darbhanga News


दरभंगा जिला के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चकवा भरवारी पंचायत स्थित +2 राज्यकीय नथू सिंह उच्च विद्यालय भरवारी (जखड़ा) परिसर में 22 अगस्त को एक कार्यक्रम होगा। ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी व समस्तीपुर की लोकप्रिय सांसद शांभवी चौधरी की

.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को एनडीए घटक दलों के नेताओं और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में यह तय किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, मंत्री और सांसद के हेलिकॉप्टर से आगमन को लेकर हेलीपैड बनाने के स्थान का भी चयन किया गया। इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियरों ने स्थल का निरीक्षण कर सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की।

स्थल निरीक्षण करते नेता।

आम जनता से सीधा संवाद करेंगे मंत्री-सांसद

किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी यादव ने बताया कि “जखरा हाई स्कूल में होने वाले इस कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी और सांसद शांभवी चौधरी आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। जनता अपनी समस्याओं को रख सकेगी और उनके समाधान की दिशा में पहल भी होगी। एनडीए सरकार की ओर से अब तक किए गए विकास काम की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।”

भाजपा जिला प्रवक्ता शिवशंकर सिंह ने कहा कि “बैठक में प्रदेश से लेकर विधानसभा और जिला स्तर तक के नेता मौजूद रहे। यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक सीधे तौर पर पहुंचाया जाएगा।”

हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी की संभावना

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मौके पर कई विधायक और सांसद भी मौजूद रहेंगे। एनडीए नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करने की रणनीति बनाई है, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री और सांसद से सीधा संवाद कर सकें।

ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी।

ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी।

बैठक में लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि बहेड़ी महेशचंद्र चौधरी (आशाराम चौधरी), हायाघाट के सांसद प्रतिनिधि पंकज चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन सिंह, गोविंद मंडल, जदयू के वरिष्ठ नेता सह जिला प्रवक्ता रविन्द्र यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जिला प्रवक्ता शिवशंकर सिंह, पंकज सिंह, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रामशंकर सिंह (पप्पू सिंह), जितेंद्र मांझी, कैलाश सिंह, मुकेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments