Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानसांसद महिमा कुमारी ने ली दिशा समिति की बैठक: जल संरक्षण...

सांसद महिमा कुमारी ने ली दिशा समिति की बैठक: जल संरक्षण सहित सरकारी योजनाओं के क्रियान्विति के दिए निर्देश – rajsamand (kankroli) News



सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की अध्यक्षता में हुई दिशा समिति की बैठक। 

ब्यावर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने भाग लिया।

.

बैठक की शुरुआत से पूर्व पीपल वृक्षारोपण किया गया। बैठक में सांसद ने जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं की क्रियान्वित पर जोर दिया। बैठक में उन्होंने सभी को जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हरियाली के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण मात्र औपचारिकता न रहे, बल्कि इसके संरक्षण और संवर्धन की भी सामूहिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

बैठक की शुरुआत प्लास्टिक मुक्त ब्यावर अभियान के अंतर्गत जैव अप घटनीय बायो बैग्स के वितरण से हुई। सांसद द्वारा बायो बैग्स की विशेषताओं की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि पर्यावरण हितैषी यह पहल शहर को प्लास्टिक से मुक्त करने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। इसी क्रम में माहेश्वरी पंचायत बोर्ड द्वारा भी इको-फ्रेंडली बैग्स का वितरण किया गया।

सांसद ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, समर्पण और निर्भयता के साथ क्रियान्वित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं समाज के हर वर्ग से जुड़ी हैं और इनका प्रभावी क्रियान्वयन देश की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में विधायक शंकर सिंह रावत, कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया, नगर परिषद आयुक्त व उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, एसीईओ गोपाललाल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments