Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदिल्ली के काली घटा पहलवान ने जीता ठरकाखेड़ा दंगल: 51 हजार...

दिल्ली के काली घटा पहलवान ने जीता ठरकाखेड़ा दंगल: 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया; महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम – Seoni News


सिवनी जिले के ठरकाखेड़ा में आयोजित इनामी कुश्ती दंगल का खिताब दिल्ली के काली घटा पहलवान ने जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। यह दंगल सुबह से रात तक चला, जिसमें देशभर के न

.

ग्रामीण अंचल में पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दंगल आयोजित किया गया था। अखाड़े के चारों ओर दर्शकों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों की थाप और उद्घोषकों की आवाज ने पूरे माहौल को कुश्तीमय बना दिया।

सिवनी जिले के ठरकाखेड़ा दंगल में फाइनल मुकाबले जीता।

चार पहलवानों को मिला नकद पुरस्कार

इस विशाल दंगल में दिल्ली, आगरा, छिंदवाड़ा, सिवनी और जबलपुर सहित विभिन्न राज्यों व जिलों से पहलवान पहुंचे थे। शुरुआती मुकाबलों से लेकर फाइनल तक हर कुश्ती रोमांच से भरपूर रही, जिसमें पहलवानों ने पारंपरिक दांव-पेच, ताकत और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया।​​​​​​​

दंगल संचालक मुन्ना महाराज ने बताया कि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। प्रथम पुरस्कार दिल्ली के काली घटा पहलवान को 51 हजार रुपए का मिला। द्वितीय पुरस्कार आगरा के सौरभ पहलवान ने 31 हजार रुपए का जीता। तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए छिंदवाड़ा के पखड़िया निवासी रोहित पहलवान को मिला, जबकि चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए सिवनी के ऐरमा निवासी बंटी पहलवान को प्रदान किया गया।

जिलें में लोगों ने मनाया जश्न।

जिलें में लोगों ने मनाया जश्न।

महिला पहलवानों ने अखाड़े में दिखाया दमखम

दंगल की एक खास विशेषता महिला पहलवानों की भागीदारी रही। कानपुर, राजस्थान, खंडवा और छिंदवाड़ा से आई महिला पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। महिला मुकाबलों के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर था और हर दांव पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

इस आयोजन ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि ग्रामीण अंचल में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के प्रति युवाओं में नया उत्साह भी जगाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिनेश राय मुनमुन रहे। विशेष अतिथियों में मोहन पांडे माछीवाड़ा, उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल भाटीवाड़ा, पूर्व सरपंच संतोष बघेल पुसेरा और मोंटी पटेल शामिल थे। मुन्ना महाराज ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments