दिल्ली में 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में अरेस्ट युवक को पुलिस ने हिरासत से भागने के प्रयास के दौरान गोली मार दी। युवक के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना दिल्ली में हुई। पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश घायल युवक की पहचान खगड़िया के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र निवासी जयनारायण सिंह के पुत्र बाशो सिंह उर्फ बुच्चर सिंह के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि आरोपी को 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसे रोकने के लिए कार्रवाई की गई और उसके पैर में गोली लगी। दूसरी ओर, आरोपी के परिवार ने पुलिस के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। युवक की पत्नी खुशबू देवी ने कहा कि उनके पति पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और उन्हें गलत तरीके से इस मामले में फंसाया गया है। पत्नि बोली-परिवार के एकमात्र कमाने वाले खुशबू देवी ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले रविवार को उनकी पति से फोन पर बात हुई थी और उन्होंने घर की आर्थिक जरूरतों के लिए 1500 रुपये भी भेजे थे। परिवार को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि बाशो सिंह पर इतने गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार, बाशो सिंह का विवाह 2019 में हुआ था और उनके दो छोटे बेटे हैं। वह दिल्ली में कैब चालक के रूप में काम करते थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। घटना के बाद से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link

