Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशधार में बादल छा रहे लेकिन बारिश नहीं: खेत सूखने से...

धार में बादल छा रहे लेकिन बारिश नहीं: खेत सूखने से सोयाबीन बुवाई पर संकट, किसान बोले- दोबारा बोनी करनी पड़ेगी – Dhar News




धार में एक बार फिर बारिश थम गई है। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हैं, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बार मानसून देर से आने के कारण खरीफ फसलों की बुवाई भी सामान्य से देर से शुरू हुई। अधिकांश किसानों ने सोयाबीन सहित अन्य फसलों की बुवाई पूरी कर ली है। अब बारिश नहीं होने से खेतों की नमी कम होने लगी है। इससे फसलों के अंकुरण पर संकट बढ़ गया है। दोबारा बोनी की आ सकती है नौबत किसानों का कहना है कि बुवाई के बाद खेतों में लगातार नमी बनी रहना जरूरी होता है। यदि अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश नहीं हुई, तो बीजों का अंकुरण प्रभावित हो सकता है। इससे फसलों की बढ़वार भी रुक सकती है। ऐसी स्थिति में किसानों को दोबारा बोनी करनी पड़ सकती है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। किसान बोले- जल्द बारिश नहीं हुई तो होगा नुकसान किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल मानसून देर से आया, इसलिए बुवाई भी देर से हुई। अब बुवाई पूरी होने के बाद बारिश रुक गई है। खेतों की नमी लगातार कम हो रही है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई, तो सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। सामान्य से कम हुई बारिश जिले के किसान पूरी तरह मानसूनी बारिश पर निर्भर हैं। पिछले तीन दिनों से बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में 1 जून से 29 जून तक 9.69 इंच बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस अवधि तक सामान्य रूप से 15 इंच से अधिक बारिश होती है। सामान्य से कम वर्षा और बारिश रुकने से खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है। अब किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments