Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यराजस्तानधोखाधड़ी के 8 मामलों का आरोपी जयपुर में गिरफ्तार: कपड़े रंगाई...

धोखाधड़ी के 8 मामलों का आरोपी जयपुर में गिरफ्तार: कपड़े रंगाई का काम कर रहा था, प्लॉट दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी – Hanumangarh News




हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने धोखाधड़ी के 8 मामलों में फरार चल रहे एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब 3 साल से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए जयपुर में कपड़ों की रंगाई का काम कर रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। एएसआई सरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोहेल खान (28) को पकड़ा। सोहेल हनुमानगढ़ टाउन की गली नंबर 4, नई आबादी का निवासी है।
आरोपी सोहेल खान वर्ष 2023 में दर्ज धोखाधड़ी के 8 मामलों में वांछित था। वह लंबे समय से पुलिस से बच रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2014 में सोहेल खान और उसके पिता सलीम खान ने गांव कोहला में एक आवासीय कॉलोनी विकसित करने का दावा किया था। उन्होंने लोगों को किस्तों में प्लॉट देने और पूरा भुगतान होने पर रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाया।
आरोपियों ने परिवादियों को कॉलोनी का नक्शा दिखाया और मौके पर प्लॉट भी बताए। इसके बाद उनसे लाखों रुपए अग्रिम राशि के रूप में ले लिए गए। बाद में जांच में पता चला कि दिखाए गए प्लॉट मौके पर मौजूद नहीं थे और न ही भूमि रूपांतरण से संबंधित कोई दस्तावेज थे। लाखों रुपए लेने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इस संबंध में टाउन थाने में अलग-अलग परिवादियों द्वारा 8 मामले दर्ज कराए गए थे।
सोहेल खान के पिता सलीम खान को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments