Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसांसद खेल महोत्सव में विधायक टंडन ने दिया स्वच्छता संदेश: बच्चों...

सांसद खेल महोत्सव में विधायक टंडन ने दिया स्वच्छता संदेश: बच्चों को दिलाई शपथ; खेलों को बढ़ावा देने पर जोर, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान – Vidisha News


विदिशा विधानसभा के नौलास सेक्टर में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस मौके पर विधायक मुकेश टंडन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रांगण में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया और बच्चों को स

.

कार्यक्रम में नौलास सेक्टर की आठ ग्राम पंचायतों से आई टीमों ने भाग लिया। रस्साकशी, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ और कबड्डी जैसे खेल आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

प्रतियोगिताओं के समापन पर विधायक टंडन ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, पुरस्कार और नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने स्वयं स्कूल प्रांगण में खरपतवार और गाजर घास हटाकर श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का संकल्प है। उन्होंने सभी बच्चों और शिक्षकों से अपील की कि “स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ ग्राम और स्वच्छ भारत” को अपना लक्ष्य बनाएं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments