Tuesday, May 26, 2026
Homeफूडबाजार से मीठे, रसीले और बिना कीड़े वाले चीकू कैसे चुनें? अपनाएं...

बाजार से मीठे, रसीले और बिना कीड़े वाले चीकू कैसे चुनें? अपनाएं ये ट्रिक्स


Chikoo Buying Tips: फल खरीदना देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना होता नहीं है. खासकर चीकू जैसे फल के मामले में लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं. ऊपर से साफ और सुंदर दिखने वाला चीकू घर पहुंचकर या तो कच्चा निकलता है, या फिर अंदर से खराब. कई बार लोग ज्यादा झुर्रियों वाले चीकू को मीठा समझकर खरीद लेते हैं, तो कभी हरे रंग का फल देखकर सोचते हैं कि घर पर पक जाएगा. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. अगर आपको सच में मीठा, रसीला और खाने लायक चीकू चाहिए, तो खरीदते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

सही पहचान होने पर न सिर्फ आपका पैसा बचेगा, बल्कि खाने का मजा भी दोगुना हो जाएगा. अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी एक्सपर्ट बनने की जरूरत नहीं है. बस थोड़ी समझदारी और ध्यान से आप हर बार बेहतर चीकू चुन सकते हैं.

सबसे पहले रंग देखकर करें पहचान
चीकू खरीदते समय सबसे पहले उसके रंग पर नजर डालें. अच्छा और पका हुआ चीकू आमतौर पर हल्के भूरे या हल्की लालिमा लिए भूरे रंग का दिखता है. अगर फल हरा नजर आ रहा है, तो समझ लीजिए कि उसे समय से पहले तोड़ा गया है. ऐसे चीकू कई बार घर पर रखने के बाद भी सही तरीके से नहीं पकते. अगर पक भी जाएं तो उनका स्वाद वैसा मीठा नहीं आता जैसा होना चाहिए. इसलिए सिर्फ चमक देखकर नहीं, रंग देखकर फैसला करें.

छोटे छेद को बिल्कुल नजरअंदाज न करें
कई बार चीकू बाहर से बिल्कुल ठीक दिखता है, लेकिन उसमें एक छोटा सा छेद होता है. यही छोटी सी चीज बड़ा नुकसान करा सकती है. ऐसे छेद अक्सर इस बात का संकेत होते हैं कि फल के अंदर कीड़ा लग चुका है. इसलिए चीकू खरीदते समय उसे हाथ में लेकर चारों तरफ से अच्छी तरह घुमाकर देखें. अगर कहीं भी छोटा छेद दिखे, तो उसे तुरंत वापस रख दें. वरना घर आकर फल काटने के बाद पछताना पड़ सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बहुत ज्यादा सख्त चीकू लेने से बचें
अगर चीकू छूने पर आलू की तरह बहुत सख्त महसूस हो रहा है, तो उसे खरीदने से बचें. बहुत कच्चे चीकू को घर पर पकाना आसान नहीं होता. कई बार वे बाहर से नरम दिखने लगते हैं, लेकिन अंदर से कच्चे ही रहते हैं. कुछ तो सूख भी जाते हैं और स्वाद खराब हो जाता है. हल्की नरमी वाला चीकू बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह बताता है कि फल पकने की सही अवस्था में है.

ज्यादा झुर्रियों वाले चीकू हमेशा अच्छे नहीं होते
बहुत से लोग सोचते हैं कि झुर्रियां मतलब फल ज्यादा मीठा होगा. लेकिन हर बार यह सच नहीं होता. जरूरत से ज्यादा झुर्रियों वाला चीकू अक्सर ज्यादा पक चुका होता है. ऐसे फलों में स्वाद बदल सकता है और कभी-कभी हल्की खराब गंध भी आने लगती है. इसलिए हल्की प्राकृतिक बनावट ठीक है, लेकिन बहुत ज्यादा सिकुड़ा हुआ चीकू खरीदना सही फैसला नहीं है.

हल्का दबाकर करें अंतिम जांच
अगर आप पके हुए चीकू की सही पहचान चाहते हैं, तो उसे हल्के हाथ से दबाकर देखें. अगर फल थोड़ा नरम महसूस हो, तो यह अच्छी निशानी है. बहुत ज्यादा मुलायम हो तो वह ज्यादा पका हो सकता है, और बहुत सख्त हो तो अभी कच्चा है. सही चीकू वही है जो हल्का दबाने पर थोड़ा नरम लगे, लेकिन दबते ही पिचक न जाए.

गलती से कच्चे चीकू आ जाएं तो क्या करें
कई बार जल्दी में खरीदारी करते समय थोड़े कच्चे चीकू आ जाते हैं. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. उन्हें फ्रिज में रखने की गलती न करें. इससे उनका स्वाद खराब हो सकता है. बेहतर होगा कि उन्हें कागज के बैग या अखबार में लपेटकर कमरे के तापमान पर एक या दो दिन के लिए रख दें. इससे वे धीरे-धीरे नैचुरल तरीके से पक सकते हैं और मिठास भी बनी रहती है.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments