Saturday, August 8, 2026
Homeराज्यबिहारनवादा में जनसुराज कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस: बांकीपुर विधानसभा सीट...

नवादा में जनसुराज कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस: बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर की जीत का जश्न, बदलाव का दावा – Nawada News




नवादा में जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर की ‘जीत’ का जश्न मनाया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में जनसुराज पार्टी द्वारा जुलूस और विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, अबीर-गुलाल और नारों के साथ सड़कों पर मार्च निकाला। उन्होंने इस आयोजन को जनसुराज के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ जनता का जनादेश प्रशांत किशोर को मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और जनता अब एक नई राजनीतिक दिशा चाहती है, जिसके लिए जनसुराज को व्यापक समर्थन मिल रहा है। प्रदेश नेता मसीहुद्दीन की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां कई स्थानों पर लोगों ने जनसुराज कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के प्रति नाराजगी थी – युवा जिला अध्यक्ष नेताओं ने इसे केवल विजय उत्सव नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक संघर्ष का आगाज बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनसुराज पूरे बिहार में अपने संगठन को और मजबूत करेगा। प्रदेश प्रवक्ता मसीहुद्दीन ने कहा कि यह जनादेश बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ है। जिला अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने दावा किया कि इस जनादेश के बाद पूरी सत्ता हिल गई है। युवा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि जनता में प्रशांत किशोर को समर्थन देने का संदेश था और मुख्यमंत्री के प्रति नाराजगी थी। महिला अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को सम्मान, शिक्षा और रोजगार चाहिए, जो वर्तमान सरकार ने नहीं दिया, इसलिए महिलाओं ने प्रशांत किशोर को समर्थन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments