Sunday, June 21, 2026
Homeबॉलीवुडनशे में लिखा गया था ये सुपरहिट गाना, 8 पैग पीकर रात...

नशे में लिखा गया था ये सुपरहिट गाना, 8 पैग पीकर रात 2 बजे चलाई ऐसी कलम, रचा दिया इतिहास


Last Updated:

बॉलीवुड फिल्मों के कई ऐसे गाने हैं, जिनके पीछे छिपे किस्से किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. 44 साल पहले आई एक फिल्म में भी ऐसा ही एक गाना फिल्माया गया था, जिसे जावेद अख्तर ने रात 2 बजे महज 9 मिनट में लिख डाला. हैरान करने वाली बात ये है ये गाना जावेद अख्तर ने 8 पैग पीने के बाद लिखा था.

नई दिल्ली. महज 9 मिनट में लिखा गया वो गाना, जिसकी काफी समय से की जा रही थी डिमांड. लेकिन जावेद अख्तर उसे लिखने से टालते जा रहे थे. लेकिन एक बार जब बात सिर से ऊपर जाने लगीं तो उन्होंने रात के 2 बजे महज 9 मिनट में ही वो गाना लिख डाला.

जिस गजल की हम बात कर रहे हैं वो है फारूख शेख और दीप्ति नवल पर फिल्माया गया ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया’. इसे सुनता ही आज भी लोग अपनी पुरानी यादों में खो जाते हैं. आज भी इस गजल को सुनकर लोगों के दिलों में रोमांस और पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.

जावेद अख्तर ने एक इवेंट के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि यह गीत उन्होंने महज 9 मिनट में लिखा था और उस समय वह बहुत पैग लगाया करते थे. उन्होंने बताया था क जब फिल्म ‘साथ साथ’ के लिए उन्हें ये गीत लिखने का मौका मिला तो वह उसे लिख नहीं पा रहे थे.प्र

Add News18 as
Preferred Source on Google

उस वक्त फिल्म की टीम का एक युवा सहायक निर्देशक उन्हें बार-बार कॉल करता था कि गाना कब बनकर तैयार होगा. लेकिन वह हर बार उसको टाल दिया करता था. जावेद ने बताया था कि वो लड़का रोज उनके पास आता था कि गाना कब पूरा होगा. बातें होतीं, महफिल जमती, लेकिन गीत लिखने की बात हर बार टल जाती.

Javed akhtar aamir khan

जावेद अख्तर ने बताया कि वह उस वक्त बहुत शराब पीया करते थे. उस दौरान वह अक्सर लोगों के साथ बैठा करते थे और गाना लिखना हो ही नहीं पा रहा था. लेकिन एक रात वह जिद पर अड़ गया था कि उसे गाना चाहिए. वह बार बार घड़ी की ओर देख रहा था.

Javed akhtar aamir khan

जावेद उस वक्त 8 पैग पी चुके थे और रात के 2 बज रहे थे. उन्होंने कागज पैन लिया और महज 9 मिनट में ही गाना लिखकर उसको थमा दिया. महज 9 मिनट के भीतर तैयार हुई ये गजल आज भी आशिकों की फेवरेट है.

Javed akhtar aamir khan

जब जावेद अख्तर ने ये लिखर दे दिया तो जगजीत सिंह और चित्रा सिंह ने इसे अपनी आवाज से अमर बना दिया. अफिल्म ‘साथ साथ’ के यूं तो कई गाने काफी पसंद किए गए थे.लेकिन इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था.

आज भी ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया’ को सुनकर लोग अपने रोमांटिक जॉन में आ जाते हैं. 44 साल बाद भी इस गजल का हर बोल लोगों के दिल में बसा है. लेकिन खुद जावेद अख्तर भी नहीं जानते थे कि ऐसा होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments