Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यराजस्तानसूदखोरों से परेशान युवक ने किया सुसाइड: खेत में बने कमरे...

सूदखोरों से परेशान युवक ने किया सुसाइड: खेत में बने कमरे में लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखे 3 लोगों के नाम – Churu News




जिले के तारानगर में सूदखोरों से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव खेत में बने एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें तीन लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने मृतक के पिता दिनेश कुमार ब्राह्म्ण की रिपोर्ट पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गणेश (19) शुक्रवार को सात्यूं सर्किल स्थित एमजेडी कॉलेज के पास अपनी आइसक्रीम गाड़ी से बाइक लेकर कहीं चला गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन गणेश का पता नहीं चला और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे मिखाला रोही में दिनेश के खेत में ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर ने उन्हें सूचना दी कि खेत में एक बाइक खड़ी है। दिनेश अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खेत पहुंचे, जहां खेत में बने कमरे में गणेश का शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके से गणेश का मोबाइल और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे आरिफ बिसायती को पांच लाख रुपए देने थे। आरिफ द्वारा उधार देने से मना करने पर गणेश ने संदीप बिजारणियां और कालू बड़भुजा से पैसे उधार लिए थे ताकि वह आरिफ को चुका सके। सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख है कि एक पक्ष द्वारा उधार देने से मना करने और दूसरे पक्ष द्वारा अत्यधिक सूदखोरी व वसूली के दबाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments