Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनारायणी नहर में डूबा 45 वर्षीय व्यक्ति: पैर फिसलने से नहर...

नारायणी नहर में डूबा 45 वर्षीय व्यक्ति: पैर फिसलने से नहर में गिरा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी – Maharajganj News


बृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज जिले के भिटौली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। गैस एजेंसी के पास नारायणी नहर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, खईचा ग्राम सभा, थाना पनियरा निवासी 45 वर्षीय राजेश का पैर फिसल गया। इससे वह नहर में गिर गया।

टीम गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने से डूबने का प्रतीत हो रहा है। जांच-पड़ताल की जा रही है। व्यक्ति को शीघ्र खोजने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद से राजेश के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हुए हैं। वे पुलिस की मदद कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि पूरी स्थिति की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments