30 से ज्यादा वाहनों में पहुंचे अफसर, जंगल में 4 घंटे तक निरीक्षण करते रहे।
बुरहानपुर जिले की नावरा रेंज में बुधवार दोपहर कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार और डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने जंगल का निरीक्षण किया। यह दौरा अतिक्रमण प्रभावित बीट डेहरिया और हीरापुर को लेकर किया गया था। अफसरों ने नए अतिक्रमण रोकने और पुराने अतिक
.
ड्रोन से निगरानी, स्टाफ को दिए निर्देश दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक जंगल में करीब 4 घंटे निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने नीम सेठी चौकी और अमुल्ला वनग्राम के हालात देखे। ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए कि वन क्षेत्र में अब कोई नया अतिक्रमण न हो।
30 से ज्यादा वाहन, 150 से अधिक अफसर-कर्मचारी रहे शामिल
निरीक्षण दल में कुल 30 से अधिक वाहन और 150 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। इनमें वन, पुलिस और राजस्व विभाग के अफसर शामिल थे।
मुख्य अधिकारी जो मौजूद रहे उनमें,
- एडीएम वीर सिंह चौहान
- नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला
- एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा
- नेपानगर एसडीओ वन विक्रम सुलिया
- नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन
- नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल
- तहसीलदार जितेंद्र अलावा
- ईगु सिंह गनावा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
नावरा रेंज का यह जंगल इलाका खंडवा जिले की गुड़ी रंज सीमा से सटा हुआ है। बीते दिनों यहां अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू की है।
देखिए निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरें…



