नीमच सिटी थाना क्षेत्र के मनासा नाके पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया है। घर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, चावला कॉलोनी का रहने वाला नवीन यादव मंगलवार शाम अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मनासा नाके के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि नवीन सड़क पर दूर जा गिरा और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। हालत गंभीर, निजी अस्पताल रेफर हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और नवीन के परिचित दीपक धाकड़ ने उसे तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन नवीन की गंभीर हालत और पैर के फ्रैक्चर को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रहवासियों ने की स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग हादसे से गुस्साए परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही रहवासियों ने मनासा नाके पर सड़क के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पास में ही शासकीय स्कूल और नीमच सिटी थाना होने के बावजूद इस मार्ग से रोजाना तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
Source link
नीमच में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी टक्कर: मनासा नाके पर सड़क पर दूर जा गिरा; पैर की हड्डी टूटी, निजी अस्पताल रेफर – Neemuch News
RELATED ARTICLES

