फलोदी जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभागवार कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रगति के निर्देश दिए। कलक्टर ने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। कलेक्टर बोले-पात्र व्यक्तियों को मिले लाभ कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने पीएचईडी अधिकारियों से टैंकर के माध्यम से पेयजल वितरण की रिपोर्ट ली और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और आपदा प्रबंधन के तहत स्थाई मरम्मत कार्यों में सुधार के निर्देश भी दिए गए। उद्योग विभाग के अधिकारियों को बैंकों से समन्वय स्थापित कर केंद्र और राज्य सरकार की बैंकिंग योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, लंबित ऋण आवेदनों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में एसीईओ गौतम चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Source link

