Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपनवाड़ी में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी: सेना से...

पनवाड़ी में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी: सेना से सेवानिवृत्त व्यक्ति की शाजापुर जिला अस्पताल में मौत – shajapur (MP) News



शाजापुर के सुनेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में सेना से सेवानिवृत्त व्यक्ति की मौत हो गई। पनवाड़ी प्रतीक्षालय के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

.

जानकारी के अनुसार, पनवाड़ी निवासी मदनलाल रोज (55) की तरह सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही सुनेरा थाना क्षेत्र की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 के पायलट राजेश और प्रधान आरक्षक बैजनाथ ने घायल मदनलाल को सुबह करीब 7 बजे शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव

अस्पताल चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक मदनलाल सेना से सेवानिवृत्त थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है। सुनेरा पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments