पीथमपुर विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के दूसरे चरण में 2246 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इन निवेशों से लगभग 1900 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि अगले पांच वर्षों में करीब 20 हजार करोड़ रुपए के निर्यात की संभावना है। यह जानकारी मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिमांशु प्रजापति ने दी। उन्होंने बताया कि डेवलपमेंट कमिश्नर, एसईजेड की अध्यक्षता में आयोजित स्वीकृति समिति की वित्तीय वर्ष की पहली बैठक में इन निवेश प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। सभी निवेश पीथमपुर एसईजेड फेज-2 में किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। फार्मा सेक्टर का रहेगा दबदबा स्वीकृत निवेश प्रस्तावों में फार्मास्युटिकल क्षेत्र की कंपनियों की प्रमुख भागीदारी है। इनमें अजंता फार्मा का विस्तार और नई यूनिट की स्थापना शामिल है। इसके अलावा फेलिक्स जेनेरिक्स और शंकर न्यूट्रिकॉन जैसी कंपनियां भी नए निवेश के साथ अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगी। निर्यात और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा एमपीआईडीसी के अनुसार इन नई इकाइयों के शुरू होने से न केवल प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि पीथमपुर एसईजेड का निर्यात प्रदर्शन भी मजबूत होगा। अनुमान है कि आगामी पांच वर्षों में इन इकाइयों से लगभग 20 हजार करोड़ रुपए का निर्यात होगा। औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा पीथमपुर प्रजापति ने कहा कि पीथमपुर एसईजेड निवेशकों के लिए लगातार आकर्षण का केंद्र बन रहा है। नई परियोजनाओं के आने से मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को बल मिलेगा और प्रदेश फार्मा एवं विनिर्माण क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।
Source link
पीथमपुर एसईजेड फेज-2 में 2246 करोड़ के निवेश को मंजूरी: अगले 5 सालों में ₹20 हजार करोड़ के निर्यात का लक्ष्य; फार्मा कंपनियां करेंगी बड़ा निवेश – Indore News
RELATED ARTICLES

