Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यराजस्तानपूर्व विधायक अशोक बैरवा ने खंडार विधायक पर लगाए आरोप: दस...

पूर्व विधायक अशोक बैरवा ने खंडार विधायक पर लगाए आरोप: दस माह में भी औगाड और बोदल पुलिया नहीं बनने पर घेरा – Sawai Madhopur News




खंडार के कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक बैरवा ने सवाई माधोपुर की खण्डार विधानसभा की औगाड़ पुलिया हो या सवाई माधोपुर को एमपी से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 552 पर बनी बोदल पुलिया के हालातों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने खंडार के भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल पर संगीन आरोप लगाया है।अशोक बैरवा ने वर्तमान खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल को बजरी की दलाली व भ्रष्टाचार में डूबा बताया है। पूर्व विधायक बोले, क्षेत्रीय विधायक दलाली और भ्रष्टाचार में लगे हुए है दरअसल, अशोक बैरवा ने शनिवार को सवाई माधोपुर में एक राजनैतिक कार्यक्रममें शिरकत की थी। इसी दौरान उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर को श्योपुर से जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर बनी बोदल पुलिया बरसात के दिनों में टूट गई थी। जिससे दो महीने तक यातायात बाघित रहा। इसे प्रशासन से टेम्प्रेरी रिपेयर करा कर मार्ग सुचारु किया था। जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 अब तक दस माह बाद भी पुलिया नहीं बनाई गई है। दोनों ओर गहरे-गहरे गड्ढ़े हैं। पुलिया का खतरनाक मोड़ है। यदि आगामी दो महीने में यह नहीं बनी तो बरसात के मौसम में फिर टूटने का खतरा रहेगा। इसी तरह मानसरोवर बांध का वेस्ट वॉटर औगाड पुलिया भी टूटी है। इस सम्बन्ध में प्रशासन को भी अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में आनी वाले मानसून में पानी के तेज बहाव में ओगाड़ पुलिया और बोदल पुलिया दोनों टूटेगी, जिससे 15-20 गांव प्रभावित होंगे और जान-माल का भी नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक दलाली और भ्रष्टाचार में लगे हैं। थाने तहसील में भ्रष्टाचार है। सड़कें बनाने वाले ठेकेदारों से कमिशन की मांग की जा रही है। जिससे ठेकेदार काम छोड़कर भाग गए हैं। विधायक के पास बजरी की दलाली के अलावा कोई काम नहीं है। विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता परेशान है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments