Monday, April 13, 2026
Homeबॉलीवुडप्रभास की हीरोइन, बॉलीवुड में नहीं जमा पाईं सिक्का, अजय देवगन-अक्षय कुमार...

प्रभास की हीरोइन, बॉलीवुड में नहीं जमा पाईं सिक्का, अजय देवगन-अक्षय कुमार भी नहीं बचा पाए डूबता करियर


Last Updated:

साउथ की कई एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में किस्मत आजमाई, तो कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने हिंदी फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद साउथ का रुख किया. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की वो नामी एक्ट्रेस जिन्होंने बॉलीवुड में कदम तो रखा, लेकिन वो अपनी सफलता को दोहरा नहीं पाईं. उन्होंने अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ फिल्में की, लेकिन वो भी उनका डगमगाता करियर बचा नहीं सके.

साउथ की इस सुपरस्टार एक्ट्रेस ने अजय देवगन के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म जबरदस्त हिट रही थी औऱ इस फिल्म ने बॉलीवुड में कॉप यूनिवर्स की नींव रखी थी. अब तक आपने अंदाजा लगा लिया होगा कि हम यहां किसकी बात कर रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kajalaggarwalofficial)

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज 19 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं. अजय देवगन संग काजल अग्रवाल की ये फिल्म हिट रही थी, लेकिन इसकी सफलता का उन्हें कुछ खास श्रेय नहीं मिल पाया था. कॉप यूनिवर्स की शुरुआत करने वाली इस फिल्म की सफलता का सारा क्रेडिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी औऱ एक्टर अजय देवगन ले गए थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kajalaggarwalofficial)

काजल ने अजय देवगन की पहली सिंघम में काम किया था और उन्हें काफी हद तक पसंद भी किया गया था. लेकिन जब इस फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म बनी, तो एक्ट्रेस को रिप्लेस कर दिया गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kajalaggarwalofficial)

काजल अग्रवाल ने अजय देवगन के बाद अक्षय कुमार के साथ काम किया था. वो ‘स्पेशल 2’ में अक्षय कुमार और अनुपम खेर के साथ नजर आई थीं. ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास सफल नहीं रही थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kajalaggarwalofficial)

काजल को शुरुआत में कुछ खास सफलता औऱ पहचान न मिलने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कुछ खास काम नहीं किया. वो साउथ फिल्मों में वापस लौट गईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kajalaggarwalofficial)

साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस ने प्रभास,रामचरण, सूरिया, महेश बाबू, चिरंजीवी सहित कई सितारों के साथ काम किया है. वो साउथ फिल्मों में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. ऑस्कर विजेता डायरेक्टर एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी ‘मगधीरा’ काजल के करियर के लिए गेम चेंजिंग साबित हुई थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kajalaggarwalofficial)

साल 2009 में आई ‘मगधीरा’ ने, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. राम चरण के साथ उनकी जोड़ी और राजकुमारी ‘इंदु’ के किरदार ने खूब वाहवाही बटोरी. यह फिल्म तेलुगू सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kajalaggarwalofficial)

इसके बाद ‘डार्लिंग’, ‘बृंदावनम’, ‘मिस्टर परफेक्ट’, ‘बिजनेसमैन’, ‘नायक’, ‘बादशाह’, ‘टेंपर’ और ‘कैदी नंबर 150’ जैसी तेलुगू सफल फिल्मों ने उन्हें साउथ की टॉप एक्ट्रेस में से एक बना दिया. तेलुगू के साथ ही काजल ने तमिल सिनेमा में भी खास मुकाम हासिल किया. ‘नान महान अल्ला’, ‘थुप्पक्की’, ‘जिल्ला’, ‘विवेगम’ और ‘मेर्सल’ जैसी फिल्मों ने उनकी एक्टिंग का लोहा मनवाया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kajalaggarwalofficial)

homeentertainment

प्रभास की हीरोइन, बॉलीवुड में नहीं जमा पाईं सिक्का



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments