Wednesday, June 10, 2026
Homeबॉलीवुड3 बार निभाया 1 ही नाम का किरदार, पहली बनी कल्ट, दूसरी...

3 बार निभाया 1 ही नाम का किरदार, पहली बनी कल्ट, दूसरी निकली बड़ी हिट, तीसरी को देख ऑडियंस ने पीट लिया था माथा

Last Updated:

बॉलीवुड के टॉप हीरो ने एक नाम का किरदार तीन फिल्मों में निभाया. पहली फिल्म बहुत पसंद की गई और समय के साथ कल्ट का दर्जा अपने नाम कर लिया. दूसरी मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही. लेकिन तीसरी फिल्म को देखकर ऑडियंस का सिर चकरा गया था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्मों में कुछ किरदारों के नाम काफी फेमस हुए. यही वजह रही कि मेकर्स ने उन्हीं नामों को बार-बार रिपीट किया.  ऐसा ही कुछ एक सुपरस्टार के साथ भी हुआ. तीन फिल्मों में एक ही नाम का किरदार निभाया. हम जिस हीरो की बात कर रहे हैं उनका है सलमान खान. जानिए उन्होंने किन तीन फिल्मों में एक ही नाम का रोल निभाया है.

salman khan, radhe, tere naam, wanted, radhe your most wanted bhai, salman khan polular character, सलमान खान, तेरे नाम, वॉन्टेड फिल्म, राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, सलमान खान फिल्में

सलमान खान की ‘तेरे नाम’ रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो साल 2003 को रिलीज़ हुई थी. इसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया. इसमें सलमान खान और भूमिका चावला लीड किरदारों में नजर आए थे.

salman khan, radhe, tere naam, wanted, radhe your most wanted bhai, salman khan polular character, सलमान खान, तेरे नाम, वॉन्टेड फिल्म, राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, सलमान खान फिल्में

फिल्म की कहानी राधे मोहन (सलमान खान) नाम एक युवक की है, जो एक गुस्सैल लेकिन दिल का साफ व्यक्ति होता है. उसकी मुलाकात निर्जरा (भूमिका चावला) नाम की सीधी-सादी लड़की से होती है. धीरे-धीरे राधे, निर्जरा से प्यार कर बैठता है लेकिन तभी कहानी में बड़ा मोड़ आता है.

salman khan, radhe, tere naam, wanted, radhe your most wanted bhai, salman khan polular character, सलमान खान, तेरे नाम, वॉन्टेड फिल्म, राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, सलमान खान फिल्में

क्लाइमैक्स तक ‘तेरा नाम’ बहुत इमोशनल हो जाती है. सलमान खान की इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी. इसके सारे गाने भी सुपरहिट थे. लंबे बालों में सलमान खान का लुक इस कदर पॉपुलर हुआ कि सभी यंगस्टर्स उनकी कॉपी करने लगे. तेरे नाम फिल्म कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है.

salman khan, radhe, tere naam, wanted, radhe your most wanted bhai, salman khan polular character, सलमान खान, तेरे नाम, वॉन्टेड फिल्म, राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, सलमान खान फिल्में

6 साल बाद 2009 में एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉन्टेड रिलीज हुई. इसमें भी सलमान खान ने राधे (सलमान खान) नाम का रोल निभाया था, जो पैसों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. राधे मुंबई के अंडरवर्ल्ड में खतरनाक हिटमैन के रूप में काम करता है. वॉन्टेड में सलमान खान के अपोजिट आयशा टाकिया नजर आई थीं.

salman khan, radhe, tere naam, wanted, radhe your most wanted bhai, salman khan polular character, सलमान खान, तेरे नाम, वॉन्टेड फिल्म, राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, सलमान खान फिल्में

प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी सलमान खान की वॉन्टेड बड़ी हिट साबित हुई थी. इसने भारत में 77.23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दुनियाभर में 87.42 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह साल 2007 की हाइऐस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में से एक रही. इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था.

salman khan, radhe, tere naam, wanted, radhe your most wanted bhai, salman khan polular character, सलमान खान, तेरे नाम, वॉन्टेड फिल्म, राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, सलमान खान फिल्में

इसके बाद सलमान खान की ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई. फिल्म में सलमान खान ने राधे नाम का किरदार निभाया था. रणदीप हुड्डा, गौतम गुलाटी, गोविंद नामदेव और जैकी श्रॉफ भी फिल्म का हिस्सा थे. सलमान खान के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आई थीं.

salman khan, radhe, tere naam, wanted, radhe your most wanted bhai, salman khan polular character, सलमान खान, तेरे नाम, वॉन्टेड फिल्म, राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, सलमान खान फिल्में

‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ थिएटर्स में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी जो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. इस मूवी को क्रिटिक्स से बहुत ज्यादा खराब रिव्यूज मिले थे. यह कितनी वाहियात फिल्म थी, इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि आईएमडीबी पर फिल्म को 10 में से सिर्फ 1.8 रेटिंग मिली.

salman khan, radhe, tere naam, wanted, radhe your most wanted bhai, salman khan polular character, सलमान खान, तेरे नाम, वॉन्टेड फिल्म, राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, सलमान खान फिल्में

इस तरह सलमान खान ने 19 सालों में अपनी तीन फिल्मों में राधे नाम का किरदार निभाया. वर्क फ्रंट की बात करें इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसका डायरेक्शन अपूर्व लखिया कर रहे हैं. इसमें चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

3 फिल्मों में 1 ही नाम के रोल, पहली कल्ट, दूसरी हिट, तीसरी मूवी निकली बकवास

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments