Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यराजस्तानप्रिसिजन हेल्थ से पहले ही पता चल सकेगा बीमारी का: उदयपुर...

प्रिसिजन हेल्थ से पहले ही पता चल सकेगा बीमारी का: उदयपुर में हुआ अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, लक्ष्यराज सिंह-समय रहते जीवनशैली और उपचार में बदलाव कर सकते – Udaipur News




उदयपुर में प्रेसीजन हेल्थ केयर का अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका आगाज मेवाड़ राजपरिवार के पूर्व सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अरुणोदय ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक पुष्पेंद्र परमार ने बताया कि सेमिनार में अमेरिका की मेटाकोन कंपनी के सीईओ यशपाल जैन ने प्रिसिजन हेल्थ की जानकारी देते हुए बताया कि यह तकनीक डीएनए और रक्त जांच के माध्यम से व्यक्ति के शरीर में भविष्य में होने वाली बीमारियों के संकेत 10 से 15 वर्ष पहले ही पहचानने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के जरिए मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की शुरुआती आशंकाओं का पता लगाकर समय रहते बचाव और उपचार संभव हो सकेगा। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि प्रिसिजन हेल्थ स्वास्थ्य क्षेत्र में एक उपयोगी और दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बीमारी के संकेत वर्षों पहले मिल जाएं तो व्यक्ति समय रहते अपनी जीवनशैली और उपचार में बदलाव कर बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है। इस दौरान जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. कीर्ति जैन, अरावली हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आनंद गुप्ता, न्यूरोसर्जन डॉ. अतुलाभ वाजपेयी, शांतिराज हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. स्वपन जैन, डॉ. शैलेंद्र राठौड़, समता ग्रुप के डॉ. सुभाष कोठारी, हंसिका परमार ने अपनी बात रखी। पैनल डिस्कशन में डॉ. पूजा छाबड़ा, अमेरिका के डॉ. जोशुआ, सिंगापुर के डॉ. पवित्रह, अमेरिका के डॉ. राधाकृष्ण, यशपाल जैन, शांतिराज हॉस्पिटल, मंदसौर के डॉ. अशोक कुमार जैन शामिल थे। संचालन हंसिका परमार और संतोष कालरा ने किया, जबकि आभार आर्यन परमार ने व्यक्त किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments