नवादा में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसकी जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 31 जुलाई 2025 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकरीबरावां के नेतृत्व में वारिसलीगंज थानाध्यक्ष रुपीस कुमार द्वारा एक
.
इस टीम में थाने के पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और चौकीदार शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम सौर दरियापुर सकरी नदी के दक्षिण बांध के पास छापेमारी की। इस अभियान में 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
बताया कि आरोपियों के पास से 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 8 पन्नों का कस्टमर डाटा बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि ये लोग ऑल इंडिया इस्लामिक बैंक और अन्य कंपनियों के नाम पर लोन देने का झांसा देकर ठगी करते थे।
8 पेज में लिखा था कस्टमर डाटा
इनके पास मिले कस्टमर डाटा में ग्राहकों के मोबाइल नंबर, नाम और पते की जानकारी थी। बरामद मोबाइल में से एक फर्जी पाया गया है। मौके से भागे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग कुमार (19), बिहारी पासवान (22), प्लस कुमार (22) के साथ एक विधि निरुद्ध बालक शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अनुराग कुमार पहले से ही गिरियक थाना में दर्ज मामला संख्या 40/25 में आरोपी है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)/338/336(3)/303(2)/340(2)/61 और आईटी एक्ट की धारा 66सी/66डी के तहत दर्ज है।

