Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानफाइनेंस कर्मचारी राहुल के सुसाइड का मामला: पिता का आरोप- सूदखोरों...

फाइनेंस कर्मचारी राहुल के सुसाइड का मामला: पिता का आरोप- सूदखोरों से परेशान होकर दी जान, 48 लाख दिए फिर भी धमकियां दे रहे थे – Sikar News



सीकर के पोलो ग्राउंड इलाके में 2 दिन पहले फाइनेंस कर्मी की मौत के मामले में पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। पिता ने सूदखोरों पर अपने बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

इस संबंध में राहुल शर्मा के पिता पवन कुमार शर्मा ने कोतवाली पुलिस थाने में परिवाद देकर बताया कि उनके बेटे राहुल शर्मा को पिछले लंबे समय से सूदखोरों के द्वारा मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते वह डिप्रेशन में आ चुका था। पवन कुमार ने बताया कि वह सूदखोरों को करीब 48 लाख रुपए दे चुके हैं। इसके बावजूद भी उनके बेटे को परेशान किया जा रहा था।

पवन कुमार ने पंकज स्वामी, तेजपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, वीरेंद्र सिंह निवासी दिशनाऊ, अनुराग जांगिड़ और विनोद कुमार पर अपने बेटे को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे राहुल को लगातार धमकियां दी जा रही थीं।

परेशान होकर उसने 2 अगस्त की सुबह 8:30 बजे आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसके मोबाइल पर कोई कॉल भी आया हुआ था। ऐसे में अंदेशा है कि जानबूझकर राहुल को मानसिक रूप से परेशान किया गया। जिसके कारण उसने सुसाइड कर लिया। फिलहाल मामले में कोतवाली पुलिस ने परिवाद दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि राहुल शर्मा (35) निवासी पोलो ग्राउंड के पास ने 2 अगस्त की सुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक राहुल बजाज फाइनेंस में नौकरी करता था। इसके साथ ही सुबह अखबार बांटने का भी काम करता था। सुसाइड वाले दिन भी वह सुबह अखबार बांटकर घर पर आया था। मृतक के 2 बच्चे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments