Friday, July 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफिरोजाबाद में प्रेमी युगल की मौत: विवाहिता और युवक ने जहर...

फिरोजाबाद में प्रेमी युगल की मौत: विवाहिता और युवक ने जहर खाया, दोनों की मौत; महिला के 2 बच्चे, पति गुजरात में नौकरी करता है – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में प्रेमी युगल की मौत।

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला ऊमर गांव में एक प्रेमी युगल की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक महिला विकेश यादव (32) और युवक रोहित शर्मा उर्फ बंटू दो साल से प्रेम संबंध में थे।

विकेश के दो बच्चे हैं और उसका पति मोहित यादव गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। रोहित अविवाहित था और विकेश के घर के पास ही रहता था। मंगलवार रात दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

विकेश की मौत घर पर ही हो गई। रोहित की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रोहित की मां का आरोप है कि विकेश ने तंत्र-मंत्र से उनके बेटे का दिमाग खराब कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का किसी से प्रेम संबंध नहीं था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments