Sunday, May 24, 2026
Homeदेशबंगाल की खाड़ी से भागती आ रही खुशखबरी, मौसम होगा कूल-कूल, IMD...

बंगाल की खाड़ी से भागती आ रही खुशखबरी, मौसम होगा कूल-कूल, IMD की गुड-न्यूज


IMD Weather Alert: मोटा-मोटा कहें तो गर्मी से पूरे देश का पसीना निकल रहा है. भीषण गर्मी ने दिन क्या रात में भी लोगों को चैन से रहने नहीं दी रही हैं. सूखे उत्तर-पश्चिमी हवाएं लोगों के त्वचा को जला रहे हैं. हालांकि, कुछ हद तक ये सही भी है. जिस हिसाब से सुपर एल नीनो की भविष्यवाणी की जा रही है, उसके हिसाब से ये सही है कि धरती जितनी तपेगी उतनी अधिक बारिश की संभावना है. हालांकि, समेत देश के कई राज्यों के लिए गुड न्यूज है. बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी है. हालांकि, दिल्ली में आज भी राहत मिलने की संभावना नहीं है, मगर धीरे-धीरे पारा गिरने वाला है.
मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है, जिसके चलते अगले शुक्रवार तक दिल्ली का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गोता लगा सकता है.

सबसे बड़ी खुशखबरी मानसून को लेकर है. बंगाल की खाड़ी में बना साउथ-वेस्ट (दक्षिण-पश्चिम) मानसून अब तेजी अरब सागर तक पहुंच रहा है. यानी कि 26 मई तक मानसून के आगमन की ऑफिशियल घोषणा से हो सकता है. आईएमडी के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के भीतर स्थितियां इसके और आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से अनुकूल हैं. इसी के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी.

रविवार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

साइक्लोनिक सर्कुलेशन इफेक्ट

पहाड़ी इलाकों से लेकर दिल्ली, बिहार, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत में मौसम में बदलाव के पीछे ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ (चक्रवाती हवाओं का घेरा) का सबसे बड़ा हाथ है. आईएमडी के नक्शे और रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय देश के ऊपर एक या दो नहीं, बल्कि पांच प्रमुख साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं. बिहार से लेकर बंगाल की खाड़ी और मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवाएं एक्टिव हैं. पंजाब से लेकर राजस्थान व बिहार से लेकर ओडिशा तक बनी ट्रफ रेखाओं के कारण देश भर के मौसम में यह बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है.

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 29 मई तक लू चलने का अनुमान जताते हुए रविवार और उसके बाद के पांच दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.7 डिग्री अधिक है. हालांकि, शुक्रवार रात और शनिवार सुबह के बीच रिज (0.2 मिमी) और पूसा (2 मिमी) स्टेशनों पर हल्की बूंदाबांदी जरूर दर्ज की गई, लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं होने और तापमान के लगातार बढ़ने से आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों की परेशानी और बढ़ने वाली है.

मानसून का लेटेस्ट अपडेट.

पंजाब-हरियाणा और पश्चिमी यूपी का हाल

पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. यहां 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 25 मई तक मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 29 मई को भारी ओलावृष्टि हो सकती है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है. असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 23 से 25 मई के बीच बहुत भारी बारिश और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का कड़ा अनुमान है.

पूर्वी भारत में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है. हालांकि, शुरुआत में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के साथ उमस का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम विभाग

मध्य और पश्चिम भारत

एक तरफ देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर अब भी जारी है. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में अभी भी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी.

इसके अलावा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सख्त सलाह दी है.

दक्षिण भारत में मानसून का असर

दक्षिण भारत में मानसून की आहट के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 23 से 26 मई तक गरज-चमक के साथ व्यापक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यहां मौसम सुहावना बना रहेगा.

इसके साथ ही, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की आशंका है. उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर भारी ओलावृष्टि भी हो सकती है.

दिल्ली में तापमान गिरने का क्या कारण है और कितनी राहत मिलेगी?
दिल्ली में शनिवार को हुई बूंदाबांदी और 28 मई से सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भारी गिरावट आएगी. अगले शुक्रवार तक दिल्ली का पारा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की क्या स्थिति है?
दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी से मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका के रास्ते तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले 3 से 4 दिनों में इसके अरब सागर में पूरी तरह प्रवेश करने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, जिससे मानसून की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी.

‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ देश के किन हिस्सों में सक्रिय है?
आईएमडी के अनुसार, वर्तमान में जम्मू, दक्षिणी बिहार, मध्य असम, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर कुल पांच प्रमुख साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं. इन्हीं के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का माहौल बना हुआ है.

क्या अभी भी देश के कुछ राज्यों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है?
जी हां, बारिश के अलर्ट के बावजूद राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड और बिहार के कुछ अलग-थलग हिस्सों में अभी भी हीटवेव (Heat Wave) की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने यहां लोगों को सतर्क रहने को कहा है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments