आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नासिक से 35 श्रद्धालुओं का ग्रुप बगलामुखी माता के दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचा था। इसमें रोहित खेरनार (32) भी शामिल था। दर्शन करने के बाद रोहित वेटिंग एरिया में बने प्रसाद काउंटर के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक जमीन पर आ गिरा। मंदिर कर्मचारियों ने पहुंचाया अस्पताल रोहित को गिरता देख आसपास मौजूद लोग दौड़े। उसे सीपीआर दिया। मंदिर कर्मचारियों ने रोहित को नलखेड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित पेशे से इंटीरियर डिजाइनर था।
Source link
बगलामुखी मंदिर में युवक को आया हार्ट अटैक, मौत: काउंटर पर खड़े-खड़े नीचे गिरा; दोस्तों के साथ महाराष्ट्र से धार्मिक यात्रा पर निकला था – Agar Malwa News
RELATED ARTICLES

