बालाघाट में बस किराए में हुई बढ़ोतरी से परेशान छात्रों और प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों ने विरोध किया। गुरुवार को इन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की है। छात्रा प्राची ने बताया कि किराए में सीधे दोगुनी बढ़ोतरी से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। पहले मोहगांव से बालाघाट आने-जाने का किराया जहां 100 रुपए लगता था, अब वह सीधे 200 रुपए हो गया है। उन्होंने मांग उठाई है कि महंगाई के दौर में आम लोगों को राहत देने के लिए किराया पहले जैसा ही किया जाए। 1 हफ्ते का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी युवा प्रतिनिधि मुकेश माहुले ने कहा कि इस फैसले से सबसे ज्यादा मार छात्रों और कम आय वाले कामकाजी लोगों पर पड़ी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि छात्र और जनहित को ध्यान में रखते हुए इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए। माहुले ने चेतावनी दी कि अगर 1 हफ्ते के अंदर बढ़ा किराया वापस नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बस ऑपरेटरों की होगी। बस एसोसिएशन की सफाई, पास बनवाकर मिलेगी 40% छूट दूसरी तरफ, बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के सचिव श्याम कौशल ने बताया कि सरकार ने लंबे समय बाद यात्री किराए में संशोधन किया है। हालांकि, उन्होंने रोज सफर करने वाले छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को राहत देने का ऐलान किया है। एसोसिएशन ऐसे यात्रियों के लिए मंथली पास बनाएगा, जिस पर उन्हें मौजूदा किराए में 40% की छूट मिलेगी। कोई भी यात्री बस ऑपरेटर या एजेंट से संपर्क कर यह पास बनवा सकता है।
Source link
बस किराया बढ़ने का विरोध, स्टूडेंट्स-प्राइवेट वर्कर परेशान: बोले- पुरानी व्यवस्था फिर से लागू की जाए, बस एसोसिएशन देगा 40 फीसदी छूट – Balaghat (Madhya Pradesh) News
RELATED ARTICLES

