Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबारिश में 5 हजार लोगों ने शाजापुर में लहराया तिरंगा: स्वतंत्रता...

बारिश में 5 हजार लोगों ने शाजापुर में लहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस से पहले बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा – shajapur (MP) News



बारिश में भी 5 हजार लोगों ने लहराया तिरंगा

शाजापुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राएं, राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

.

यात्रा दुपाड़ा रोड़ स्थित स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई। बारिश के बावजूद स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

कलेक्टर, एसपी और विधायक ने भी यात्रा में हिस्सा लिया। बैंड की धुन पर स्कूली छात्र-छात्राएं अनुशासित तरीके से चल रहे थे। यात्रा में करीब 5 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। मार्ग में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments