Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यराजस्तानसीमांत क्षेत्र पर सेवा देने वाले अग्निशमन योद्धाओं का सम्मान: 8...

सीमांत क्षेत्र पर सेवा देने वाले अग्निशमन योद्धाओं का सम्मान: 8 से 27 मई तक जैसलमेर रामगढ़ में सेवाएं देकर लौटने पर हुआ अभिनंदन समारोह – Jodhpur News



जोधपुर। देश सेवा और आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जोधपुर नगर निगम दक्षिण व उत्तर के अग्निशमन योद्धाओं का रविवार को सम्मानित किया गया। 8 से 27 मई तक जैसलमेर जिले के सीमावर्ती रामगढ़ गांव में विशेष ड्यूटी पर तैनात इन कर्मचारियों

.

जोधपुर से चार अग्निशमन गाड़ियां विशेष निर्देशानुसार रवाना की गई थीं, जिनमें शामिल सभी कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरे समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनकी इस सराहनीय सेवा को देखते हुए आज उन्हें अग्निशमन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।

बासनी फायर स्टेशन के कर्मियों ने अपने साथियों का जोश और गर्व के साथ स्वागत किया। बासनी के अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों विपिन चौधरी, मोहनलाल अभिमन्यु, सहदेव चौधरी, भोजराज सिंह, महेंद्र चौधरी, किशन और राकेश स्वामी का पुष्पमालाओं और तालियों की गूंज के साथ अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रशांत सिंह चौहान ने कहा, “हमारे अग्निशमन योद्धा सिर्फ शहर में नहीं, बल्कि देश की सीमाओं पर भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। यह केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा है।’ इस सम्मान समारोह ने सभी कर्मचारियों के उत्साह को और अधिक बढ़ाया और यह संदेश दिया कि देश सेवा के हर रूप को समाज याद रखता है।

सम्मान समारोह में उप महापौर किशनजी लड्ढा, नेता प्रतिपक्ष नेता गणपतसिंह चौहान, आपदा प्रबंधन समिति के चेयरमैन अशोकसिंह चौहान, राजस्व अधिकारी निरंजन चौधरी, समाज सेवी रमेश प्रजापत, सेवानिवृत्त सहायक अग्निश्मन अधिकारी हेमराज शर्मा, महेश राय एवं श्रीराम सेवा समिति के योगेश लड्ढा, धर्मेंद्र सिंह, गणेश राठी, हिम्मत सिंह, किरण भाटी, ओपाराम बिश्नोई, महावीर सिंह, संजय इनानी, अजयसिंह सोलंकी एवं समस्त के पदाधिकारी व अग्निशमन केंद्र बासनी के कर्मचारी उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments