Last Updated:
अगर आप एक ही तरह की फिश करी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं, तो बंगाल की मशहूर पोस्ता दाना मछली करी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. खसखस (पोस्ता) के गाढ़े पेस्ट और सरसों के तेल में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ हल्की और आसानी से पचने वाली भी मानी जाती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बेहद कम समय और आसान विधि से तैयार किया जा सकता है, जिससे आप अपनी रसोई में ही बिहारी और बंगाली फ्लेवर का शानदार संगम अनुभव कर सकते हैं.
मछली तो बिहार में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है. खासकर बिहार मछली करी की तो बात ही अलग होती है. लेकिन अगर आप बिहार में एक ही स्वाद का मछली खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तब आप बिहारी अंदाज में बंगाल की फेमस पोस्ता दाना मछली करी बना सकते हैं. इसे बनाना तो बेहद आसान है ही, इसके साथ ही यह इतना स्वादिष्ट होता है कि अगर आप इसे एक बार बना कर खाएंगे तो आपको बार-बार इसे खाने का मन करेगा.
दरअसल बंगाल में बड़े पैमाने पर पोस्ता दाना में मछली बनाया जाता है. पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से खाना बनाने का काम कर रहे शंभू साव बताते हैं कि इसका स्वाद बेहद ही जायकेदार होता है. यह इतना हल्का होता है कि यह बेहद ही आसानी से पच जाता है. तो अगर आप भी बदहजमी के डर से नॉनवेज खाने से परहेज करते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है.
शंभू साव बताते हैं कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले खसखस या पोस्ता को करीब 2 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें. ऐसा करने से इसका पेस्ट तैयार किया जा सकता है. फिर इसके बाद इसमें थोड़ी हरी मिर्च मिलाकर इसे दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि यह ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए. इसके बाद मछली के टुकड़ों में हल्दी नमक लगाकर जिसे 10 मिनट तक रखें. फिर सरसों के तेल में डालकर मछली को फ्राई कर लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जब मछली का रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तब उसे अलग निकाल लें. अब इसके बाद आप पोस्ता दाना के साथ मछली का करी तैयार कर सकते हैं. शंभू बताते हैं कि इसके लिए सबसे पहले कढ़ाई में सरसों तेल लेकर इसमें बारीक कटा प्याज डाल दें. करीब एक प्याज काट कर इसे सुनहरा होने तक ढूंढ दें. इसके बाद पोस्ता दाना का तैयार किया हुआ पेस्ट इसमें डालकर इसे करीब 2 से 3 मिनट तक भूने.
शंभू बताते हैं कि पोस्ता दाना भून जाने के बाद इसमें थोड़ा हल्दी, स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा पानी डालें. जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तब इसमें फ्राई किया हुआ मछली डालकर इसे ढक दें और करीब 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. इसके बाद अब ऊपर से हरी मिर्च डाल दें तथा इसे उतार दें.
आपका पोस्ता दाना करी का रेसिपी तैयार है. उन्होंने बताया कि यह बनाना इतना आसान है कि इसे आप बेहद ही कम समय में बना सकते हैं. जहां आमतौर पर बिहार में सरसों और लहसुन के साथ मछली की ग्रेवी बनाई जाती है, तो वहीं आप इसे घर पर ट्राई करके बंगाल के फेमस पोस्ता दाना मछली करी का स्वाद अपने घर पर उठा सकते हैं. अगर आप भी मछली का कुछ नया टेस्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके बेहद काम आ सकती है.

