Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबैतूल में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू: केवल सिंह पठानिया...

बैतूल में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू: केवल सिंह पठानिया की अगुआई में टीम ब्लॉकों का दौरा कर रही, 20 जून तक चलेगा अभियान – Betul News


बैतूल में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया बैतूल पहुंचे हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, अरुण श्रीवास्तव और मप्र कांग्रेस क

.

टीम जिले के सभी ब्लॉकों का दौरा करेगी। अभियान के तहत मंडलम, सेक्टर, बूथ स्तर के पदाधिकारी, पंचायत व नगरीय निकाय प्रतिनिधियों, प्रकोष्ठों के सदस्यों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर फीडबैक लिया जाएगा।

20 जून तक चलेगा अभियान यह अभियान 20 जून तक चलेगा। केवल सिंह पठानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। हर कार्यकर्ता की राय ली जा रही है, लेकिन किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

रिपोर्ट के आधार पर तय होगी रणनीति पठानिया ने बताया कि सभी संवादों और सुझावों की रिपोर्ट पार्टी के केंद्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी। इसी के आधार पर आगे की रणनीति और संगठनात्मक नियुक्तियों का निर्णय होगा।

जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नेताओं ने जताई रुचि संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कई स्थानीय नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन भी किए हैं। पार्टी इस बार बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और युवाओं को मौका देने पर फोकस कर रही है।

देखिए कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments