Wednesday, May 27, 2026
Homeफूडबोरिंग दाल को दें ट्विस्ट, बनाएं ढाबा स्टाइल दाल तड़का...बच्चे-बूढ़े सब थाली...

बोरिंग दाल को दें ट्विस्ट, बनाएं ढाबा स्टाइल दाल तड़का…बच्चे-बूढ़े सब थाली लेकर लगाएं लाइन, बिना साग प्लेट साफ!


Last Updated:

Chana Daal Tadka Easy Recipe: घर पर ही चना दाल तड़का कुछ ऐसे तैयार की जा सकती है कि बच्चे-बूढ़े, मेहमान सब उंगलियां चाटते रह जाएं. रोज की बोरिंग और सिंपल दाल को कभी-कभी ये ट्विस्ट देकर देखिए, बिलकुल ढाबा स्टाइल…और पढ़ें

Dhaba Style Daal Tadka: अक्सर घर का खाना बच्चों को कम भाता है. वहीं, रेस्टोरेंट और ढाबे का बना खाना सब स्वाद से खाते हैं. हो भी क्यों न, क्योंकि ढाबे और रेस्टोरेंट का खाना घर से अलग होता है. घर पर साधारण तरीके से दाल बना दी जाती है. हालांकि, रेस्टोरेंट ढाबे की दाल अलग-अलग मसालों से तैयार की जाती है. यह सही है कि हर घर में ढाबा स्टाइल दाल नहीं बनती है, लेकिन एक तरीका है जिससे कभी-कभी घर पर ही, ढाबा स्टाइल में दाल तड़का बनायी जा सकती है. इसका स्वाद भी एकदम रेस्टोरेंट जैसा लगता है. चलिए फिर जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें ढाबा स्टाइल वाली दाल तड़का.

दाल तड़का बनाने के लिए सामग्री
चना दाल
जीरा
अदरक और लहसुन का पेस्ट
हरी मिर्च
प्याज बारीक कटा
टमाटर बारीक कटा
स्वाद के हिसाब से नमक
हल्दी पाउडर
मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
गरम मसाला
मूंगफली
खड़ी लाल मिर्च
गरम मसाला

यह भी पढ़ें: बिना बताए आए मेहमान, खाली पड़े हैं नाश्ते के डिब्बे? 4 सामान से 15 मिनट में बनाएं कटिंग नमकीन…लूट लेंगी महफिल

दाल तड़का बनाने की विधि
दाल तड़का घर पर बनाने के लिए सबसे कुल फैमिली मेम्बर्स के हिसाब से चना दाल एक बर्तन में लें. फिर इसे प्रेशर कुकर में डाल दें. मध्यम आंच पर 3 से 4 सीटी लगाएं. इधर जब तक दाल उबल रही है तब तक तड़का तैयार करें. इसके बाद शुद्ध सरसों का तेल या फिर घी को कड़ाही में डालें. उसमें हींग, जीरा, तेजपत्ता और लाल मिर्च का छौंक मारें. हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालें और तब तक भूनें जब तक प्याज का रंग ब्राउन न हो जाए.

धीमी आंच पर पकने दें
अब टमाटर डालकर थोड़ी देर पकाएं. फिर हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर थोड़ी देर पकाएं और फिर गरम मसाला डालें. इसके बाद दाल मिलाएं. थोड़ी देर तक पकाएं. घी और साबुत लाल मिर्च डालें. इस प्रकार से आपका दाल तड़का घर पर तैयार हो जाएगा. 15 से 20 मिनट की यह प्रक्रिया होती है. जब पूरी तरह पक जाए तो आंच बंद करें. नीचे उतारने के बाद धनिया पत्ती बारीक काटकर डालें. इसके बाद घर वालों को सर्व करें. ऊपर से घी जरूर डालें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बोरिंग दाल को दें ट्विस्ट, बनाएं ढाबा स्टाइल दाल तड़का…थाली लेकर लगेगी लाइन!



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments