Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुडब्राह्मण हीरोइन ने जब मुस्लिम से रचाई शादी, लोगों ने बताया 'लव...

ब्राह्मण हीरोइन ने जब मुस्लिम से रचाई शादी, लोगों ने बताया ‘लव जिहाद..’, शाहरुख, मनोज बाजपेयी संग कर चुकी काम


Last Updated:

वो एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री हैं. उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित सभी फिल्म उद्योगों में अपनी पहचान बनाई है. लेकिन ब्राह्मण होकर मुस्लिम से शादी के बाद उनका नाम विवादों में आया….और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • विद्या बालन की चचेरी बहन है ये साउथ अभिनेत्री
  • मनोज बाजपेयी संग फैमिली मैन से बटोरीं तारीफें
  • इंटररिलीजन वेडिंग कंट्रोवर्सी की वजह से विवादों में आया नाम

नई दिल्लीः प्रियमणी ने 18 साल की उम्र में 2003 में तेलुगु फिल्म ‘एवरे अतागाडु’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. साल 2007 में तमिल फिल्म ‘परुथिवीरन’ से इस खूबसूरत अभिनेत्री के करियर ने एक नया मोड़ लिया. इसमें उन्होंने ‘मुत्तजागु’ के रूप में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की केटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. इस फिल्म के साथ, प्रियमणी भारतीय सिनेमा में एक शानदार आदाकारा बन गईं. वहां से, उन्होंने दक्षिण भारत में कई हिट फिल्मों में अभिनय किया और इंडस्ट्री में सबसे सम्मानित सितारों में से एक बन गईं.

बॉलीवुड में एंट्री
प्रियमणी ने 2010 में मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ सहायक भूमिका निभाई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं रही और प्रियमणी की भूमिका को भी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली. हालांकि, उन्होंने 2013 में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में आइटम सॉन्ग ‘1 2 3 4 गेट ऑन द डांस फ्लोर’ के साथ वापसी की. इस गाने में शाहरुख खान के साथ प्रियामणि ने कदम रखा था. यह गाना जितना हिट हुआ, प्रियामणि की एनर्जेटिक परफॉरमेंस भी उतनी ही सुपरहिट रहीं. इसके बाद उन्हें ‘अतीत’ जैसे हिंदी प्रोजेक्ट में देखा गया. उन्होंने अमेजन प्राइम सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में ‘सुचि’ के किरदार से नया फैन बेस बनाया.

शादी के बाद विवादों में आया एक्ट्रेस का नाम
2017 में, प्रियमणि ने इवेंट मैनेजर से फ़िल्म निर्माता बने मुस्तफा राज से शादी कर ली. चूंकि वह हिंदू हैं और तमिल ब्राह्मण परिवार से आती हैं, जबकि उन्होंने शादी इस्लाम को मानने वाले मुस्तफा से की, जो कि मुस्लिम हैं. इसलिए उनकी इंटररिलीजन वेडिंग कंट्रोवर्सी में रही. प्रियमणि ने एक बार फिल्मफेयर को बताया था कि अपनी सगाई की घोषणा करने के बाद से, उन्हें ऑनलाइन काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है, जिसमें ‘लव जिहाद’ जैसी गंभीर रिएक्शन भी शामिल हैं. कुछ ट्रोल्स ने तो यहां तक ​​कह दिया कि उनके बच्चे आतंकवादी समूहों में शामिल हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस ट्रोलिंग ने उन्हें बहुत आहत किया, खासकर किसी ऐसे व्यक्ति पर व्यक्तिगत हमले जो फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित नहीं है. उनका कहना है कि अब भी, उनके पति के साथ सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्हें मिलने वाली ज्यादातर प्रतिक्रियाओं में धर्म और जाति के बारे में नकारात्मकता से भरी होती हैं.

नई फिल्म में दिखाया दमदार अभिनय
इन सबके बावजूद प्रियामणि अभिनय करना जारी रखती हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ऑफिशियल ऑन ड्यूटी’ (2025) में उन्होंने कुंचाको बोबन के साथ एक कॉलेज प्रोफेसर की भूमिका निभाई. इस भूमिका के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे दमदार महिला किरदार निभाने में सक्षम हैं. प्रियामणि कुछ डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं. उनकी नानी कर्नाटक संगीतज्ञ कमला कैलास हैं और प्रियामणि बॉलीवुड स्टार विद्या बालन की चचेरी बहन भी हैं. अभिनेत्री अब भी मुस्तफा के साथ रहती हैं लेकिन 41 की उम्र में भी उन्होंने शादीशुदा होने के बावजूद बेबी प्लानिंग का कोई अपडेट नहीं दिया.

authorimg

Mohani Giri

मैं मोहनी गिरी न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट टीम (रिजनल सिनेमा) से जुड़ी हूं. इससे पहले नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हूं. अपने 7 साल से ज्यादा करिएर में में मैंने कई क्षेत्रों …और पढ़ें

मैं मोहनी गिरी न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट टीम (रिजनल सिनेमा) से जुड़ी हूं. इससे पहले नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हूं. अपने 7 साल से ज्यादा करिएर में में मैंने कई क्षेत्रों … और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

ब्राह्मण हीरोइन ने जब मुस्लिम से रचाई शादी, लोगों ने बताया ‘लव जिहाद..’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments