Sunday, August 16, 2026
Homeबिज़नेसभारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, इस कंपनी को...

भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, इस कंपनी को मिला बड़ा जिम्मा


Last Updated:

अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया ने ओप्पो मोबाइल्स इंडिया के साथ एक समझौता किया है. इस साझेदारी के तहत कंपनी भारतीय बाजार के लिए तीनों प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन करेगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शुरुआत में ओप्पो ग्रुप के ब्रांड्स के लिए लगभग 80 लाख स्मार्टफोन यूनिट्स तैयार किए जाएंगे.

नई दिल्‍ली. ओप्पो (Oppo), वनप्लस (OnePlus) और रियलमी (Realme) के स्‍मार्टफोन अब भारत में बनेंगे. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया (Amber Enterprises India) ये फोन बनाएगी. कंपनी ने ओप्पो मोबाइल्स इंडिया के साथ एक समझौता किया है. इस साझेदारी के तहत कंपनी भारतीय बाजार के लिए तीनों प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन करेगी.

कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं सीईओ जसबीर सिंह ने अर्निंग्स कॉल के दौरान बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की चौथी तिमाही तक ट्रायल प्रोडक्शन शुरू करने की योजना है. इसके बाद, वित्त वर्ष 2027-28 की पहली तिमाही से बड़े पैमाने पर कमर्शियल उत्पादन शुरू हो जाएगा.

शुरू में 80 लाख स्‍मार्टफोन बनाएगी कंपनी

उत्पादन क्षमता को लेकर कंपनी ने बड़े लक्ष्य तय किए हैं. शुरुआत में ओप्पो ग्रुप के ब्रांड्स के लिए लगभग 80 लाख स्मार्टफोन स्‍मार्टफोन बनाए जांएगे. दूसरे साल प्लांट की क्षमता में वृद्धि करके उत्पादन करीब 1.5 से 1.6 करोड़ यूनिट्स प्रति वर्ष तक पहुंचाया जाएगा.

चाइनीज कंपनी है वीवो और ओप्‍पो

Vivo और Oppo की शुरुआत चीन की बीबीके इलेक्‍ट्रोनिकस ने की थी. दोनों कंपनियां अपने संचालन को स्वतंत्र बताती हैं. भारत में बिक्री के लिए ओप्‍पो के स्मार्टफोन नोएडा स्थित वीवो की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भी बनाए जाते हैं. Vivo फिलहाल अपनी इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को एक जॉइंट वेंचर कंपनी में अलग करने की प्रक्रिया में है. यह ज्‍वाइंट वेंचर वीवो डिक्‍शन टेक्‍नोलॉजीज के साथ मिलकर बना रही है.

चाइनीज कंपनी है वीवो और ओप्‍पो

वीवो और ओप्‍पो की शुरुआत चीन की बीबीके इलेक्‍ट्रोनिकस ने की थी. दोनों कंपनियां अपने संचालन को स्वतंत्र बताती हैं. भारत में बिक्री के लिए ओप्‍पो के स्मार्टफोन नोएडा स्थित वीवो की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भी बनाए जाते हैं. Vivo फिलहाल अपनी इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को एक जॉइंट वेंचर कंपनी में अलग करने की प्रक्रिया में है. यह ज्‍वाइंट वेंचर वीवो डिक्‍शन टेक्‍नोलॉजीज के साथ मिलकर बना रही है.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments