सुपौल सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर वार्ड 11 स्थित सोनक गांव में नहर में डूबने से 39 वर्षीय संजय शाह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजय रात में शौच करने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान नहर किनारे पैर फिसलने से वे गहरे पानी में जा गिरे। रात का समय होने के कारण आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी। देर रात तक घर नहीं लौटे तो शुरू हुई तलाश काफी देर तक संजय के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और नहर के आसपास खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने संजय को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर से गांव में पसरा मातम घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संजय की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। नहर किनारे सुरक्षा इंतजाम की मांग ग्रामीणों ने बताया कि नहर किनारे रात में अंधेरा रहता है। ऐसे स्थानों पर हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर किनारे रोशनी और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Source link

