छतरपुर जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और स्कूल की व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने 20 प्राचार्य-लेखापालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा ललगुवां स्कूल के 7 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नोटिस दिया गया है। निरीक्षण में कमजोर मिला छात्रों का पढ़ाई स्तर जन विश्वास अभियान के तहत 25 सितंबर को शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला ललगुवां का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान छात्रों का पढ़ाई स्तर कमजोर मिला। स्कूल में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित नहीं की जा रही थीं। स्कूल भवन के रखरखाव में भी कमियां मिलीं। इन अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस लगुवां स्कूल से जुड़े जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें राजनगर बीआरसीसी अतुल चंद्रवती, जनशिक्षक अक्षय मिश्रा, ईपीईएस ललगुवां के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह, शिक्षक सुधा गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक शिवानी जायसवाल, कल्पना गुप्ता और रागिनी गुप्ता शामिल हैं।
Source link
20 प्राचार्य-लेखापालों और 7 शिक्षकों को नोटिस: सीएम हेल्पलाइन के काम में लापरवाही और ललगुवां स्कूल में मिलीं कमियां – Chhatarpur (MP) News
RELATED ARTICLES

