भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल की 47 वर्षीय महिला शिक्षक ने अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म और लगातार यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिसंबर 2025 में महिला को मंदिर ले जाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर करीब 6 महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश चौहान के मुताबिक, पीड़िता शासकीय स्कूल में शिक्षक है। आरोपी उसी स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, अरोपी ने पीड़िता को कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी विवाहित है। उसकी 22 वर्षीय बेटी भी है। पीड़ित महिला ने हाल ही में पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद उसने बिलखिरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एमपी में हर 3 घंटे में होता है एक रेप केस दर्ज नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, एमपी में हर तीन घंटे में एक रेप का केस दर्ज हो रहा है। वहीं साल 2024 में हजार से भी ज्यादा रेप केस दर्ज किए गए थे।
Source link
भोपाल के बिलखिरिया में महिला टीचर से रेप: सहकर्मी मंदिर ले जाने के बहाने घर ले गया; 6 महीने तक धमकाकर दुष्कर्म करता रहा, अरेस्ट – Bhopal News
RELATED ARTICLES

