Wednesday, July 22, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में कांग्रेस कार्यालय घेरेंगे बीजेपी विधायक और पदाधिकारी: पीएम आवास...

भोपाल में कांग्रेस कार्यालय घेरेंगे बीजेपी विधायक और पदाधिकारी: पीएम आवास पर राहुल गांधी के प्रदर्शन का करेंगे विरोध, कांग्रेस-सपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई – Bhopal News




पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और उसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी का राजनीतिक असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। भाजपा का कहना है कि यह प्रदर्शन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व स्वयं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे। कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित आदिवासी छात्रावास में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे छात्रों से जुड़े मुद्दों और हालिया घटनाक्रम पर अपनी बात रखेंगे। सपा भी करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने भी बुधवार दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस घटनाक्रम के बाद सपा भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपना पक्ष रखेगी। दिल्ली में हुए घटनाक्रम के बाद अब भोपाल में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी तीनों अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए अपने-अपने रुख को जनता के सामने रखने की तैयारी में हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments