Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमंदसौर में कल से 'खेलो MP यूथ गेम्स': 28 खेलों के...

मंदसौर में कल से ‘खेलो MP यूथ गेम्स’: 28 खेलों के लिए जुटेंगे खिलाड़ी; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी, स्टेट लेवल पर मिलेगा कैश प्राइज – Mandsaur News




मंदसौर में ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 18 और 19 जनवरी को किया जाएगा। ये मुकाबले शहर के उत्कृष्ट विद्यालय और नूतन स्टेडियम में होंगे। मध्य प्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, राज्य स्तर पर कुल 28 खेलों का आयोजन होना है, जिसके लिए जिले से टीमों का चयन किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इन खेलों में सीधे जिला स्तर पर होगी भिड़ंत जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि विकासखंड स्तर पर चयनित टीमें अब जिला स्तर पर जोर-आजमाइश करेंगी। बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, मलखंभ, कुश्ती, जूडो, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग, स्विमिंग, हॉकी, थ्रो बॉल और ताइक्वांडो जैसे खेलों में टीमें सीधे जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगी। यहां से चयनित टीमें संभाग और राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। विजेताओं को मिलेगा नकद इनाम और नेशनल का मौका देवड़ा ने बताया कि कुछ खेल सीधे राज्य स्तर पर आयोजित होंगे, जबकि कुछ संभाग स्तर पर होंगे। राज्य स्तर पर विजेता बनने वाले खिलाड़ियों को न केवल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। खेल संघों के सहयोग से होगा आयोजन इन सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग, मंदसौर द्वारा किया जा रहा है। इसमें संबंधित खेल संघों और अधिकृत खेल प्रशिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments