Last Updated:
Air Passenger in May : हवाई यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. घरेलू यात्रियों की संख्या को लेकर जारी हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मई में कुल हवाई यात्रियों की संख्या इससे पहले के महीने के मुकाबले 9 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ गई है. सबसे ज्यादा यात्रियों ने इंडिगो में सफर किया है.
मई में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 9 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है.
नई दिल्ली. भारत के घरेलू विमानन क्षेत्र में मई 2026 के दौरान यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 में घरेलू एयरलाइंस ने 153.90 लाख यात्रियों को सफर कराया, जो पिछले महीने की तुलना में 9.49% अधिक है. जनवरी से मई 2026 के बीच कुल 729.40 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से सफर किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.91% की वार्षिक ग्रोथ को दर्शाता है.
मई 2026 में इंडिगो ने 64.9% बाजार हिस्सेदारी के साथ अपना दबदबा कायम रखा है. इसके बाद एयर इंडिया ग्रुप 25.6%, अकासा एयर 5.8% और स्पाइसजेट 2.5% हिस्सेदारी के साथ रहे. समय पर उड़ान (On-Time Performance) के मामले में इंडिगो सबसे आगे रही, जिसका औसत प्रदर्शन 82.8% दर्ज किया गया. इसके बाद अकासा एयर (78.3%), एयर इंडिया ग्रुप (74.5%), अलायंस एयर (70.5%) और स्पाइसजेट (26.5%) का स्थान रहा.
तकनीकी खराबी से सबसे ज्यादा उड़ानें रद
रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 में घरेलू एयरलाइंस की कुल उड़ान रद्द होने की दर 0.55% रही. रद्दीकरण के प्रमुख कारणों में तकनीकी खराबी (45.1%), परिचालन संबंधी कारण (26.6%) और मौसम (15.3%) शामिल रहे. यात्रियों की शिकायतों की बात करें तो मई 2026 में कुल 3,080 शिकायतें दर्ज हुईं. इनमें से 99.8% शिकायतों का निपटारा कर दिया गया. सबसे अधिक शिकायतें सामान (बैगेज) और उड़ान संबंधी समस्याओं से जुड़ी थीं.
About the Author

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें

