Last Updated:
PM Modi Manipur Visit: मणिपुर में ढाई साल बाद शांति की उम्मीद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दौरे पर, मैतेई और कुकी समुदाय एकजुट, 8500 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, सुरक्षा कड़ी की गई है.
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे में 8,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफ़ा देंगे. इनमें से 7,300 करोड़ रुपये की योजनाओं की नींव चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड से रखी जाएगी, जो कि कुकी बहुल इलाका है. वहीं, इंफाल में मैतेई समुदाय के बीच 1,200 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा. मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हाल ही तक गहरी खाई थी, लेकिन पीएम मोदी की यात्रा को लेकर एकजुटता दिख रही है. दोनों समुदायों के प्रतिनिधि यह मान रहे हैं कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी से बातचीत और भरोसे का माहौल बनेगा, स्थानीय लोगों की जुबान पर अब यही चर्चा है कि यह दौरा केवल विकास की सौगात भर नहीं, बल्कि शांति का नया अध्याय साबित होगा.
हिंसा के दौरान 260 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके थे और हज़ारों बेघर हो गए थे. ऐसे समय में प्रधानमंत्री की यह यात्रा स्थानीय लोगों के लिए बेहद मायने रखती है. राज्यसभा सांसद लेइशेम्बा सनाजाओबा ने इसे भाग्यशाली अवसर बताया और कहा, इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री ऐसे कठिन समय में राज्य का दर्द सुनने आ रहे हैं. राजनीतिक हलकों में पीएम मोदी के मणिपुर आने की चर्चा लंबे समय से थी, लेकिन अब इसे आधिकारिक रूप से तय कर दिया गया है. इंफाल के कीसामपाट जंक्शन समेत कई जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जिन पर पीएम के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए इंफाल और चुराचांदपुर दोनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सेना और केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. कांगला फोर्ट, जो मणिपुर के राजाओं की ऐतिहासिक सत्ता का केंद्र था, को इस बार पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए चुना गया है. इसकी सुरक्षा इतनी पुख्ता है कि आसपास की नदियों और खाइयों में आपदा प्रबंधन बल की नावें गश्त कर रही हैं. सरकार ने सुरक्षा के मद्देनज़र विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी की हैं. 13 सितंबर को होने वाले VVIP कार्यक्रम” के लिए आने वाले लोगों को चाबी, पेन, बोतल, छाता, लाइटर, कपड़े का टुकड़ा या कोई धारदार सामान लाने से मना किया गया है. बच्चों और बीमार लोगों को भी कार्यक्रम स्थल न लाने की अपील की गई है.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

