Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारमधुबनी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से चोरी का खुलासा: तीन गिरफ्तार, चोरी...

मधुबनी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से चोरी का खुलासा: तीन गिरफ्तार, चोरी का माल और पिकअप वैन बरामद; दो आरोपी अब भी फरार – Madhubani News


मधुबनी | जिले की नगर थाना पुलिस ने भच्छी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक वेयरहाउस से हुई लाखों की चोरी का खुलासा एक हफ्ते में कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का सामान, घटना में इस्तेमाल पिकअप वैन और दो मोबाइल फोन भी

.

यह घटना 3 जून 2025 की सुबह 7:30 बजे की है। चोरों ने वेयरहाउस से एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बैटरी और स्टेबलाइजर चुरा लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पिकअप वैन और चोरों की पहचान हो सकी।

मुजफ्फरपुर से निकले सुरागजांच के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा निवासी वाहन चालक गणेश ठाकुर को पकड़ा। उसके पास से एलजी का एक फ्रिज बरामद किया गया। पूछताछ में गणेश ने खुलासा किया कि उसने चोरी का सामान भीखनपुर निवासी भोला कुमार और संजीत कुमार को 40 हजार रुपये में बेचा था।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया और दो फ्रिज, एक वॉशिंग मशीन, चार बैटरियां व 20 स्टेबलाइजर बरामद कर लिए। चोरी में इस्तेमाल पिकअप वैन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

मुख्य आरोपी अभी फरारमामले के मुख्य साजिशकर्ता लालबाबू सहनी और संजीव सहनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम की तत्परता और कुशलता की सराहना की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments